JharkhandRanchi

एक माह से आंदोलनरत हैं पंचायत स्वयं सेवक, 27 को मिलेंगे सीएम से

  • मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र होगा आंदोलन

Ranchi : राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ के बैनर तले 28 दिनों से पंचायत स्वयं सेवक धरने पर बैठे हैं. दो सूत्री मांगों के लिए आंदोलनरत स्वयं सेवक नियमित वेतनमान और नियमित नौकरी की मांग कर रहे हैं. राज्य अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि संघ की ओर से इतने दिनों से आंदोलन जारी है, लेकिन कोई भी सरकारी अधिकारी या राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मिलने नहीं आये. 27 फरवरी को मुख्यमंत्री से मिलने बुलाया गया है. ऐसे में अगर संघ की मांगों को मान लिया जाता है तो ठीक है. नहीं तो संघ आंदोलन को उग्र करेगा. उन्होंने कहा कि संघ ने पहले से आंदोलन के लिए कई कार्यक्रम तय कर रखे थे. लेकिन मुख्यमंत्री से मिलने के कारण कार्यक्रमों को स्थगित किया गया. अगर 27 फरवरी को मांगें नहीं मानी जाती है, तो संघ की ओर से उग्र आंदोलन किया जायेगा.

20 फरवरी को नहीं मिले थी सीएम

इसके पूर्व 19 फरवरी को स्वयं सेवकों ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल से मुलाकात की थी. जिसमें प्रधान सचिव ने अगले दिन स्वयं सेवकों को मुख्यमंत्री से मिलवाने की बात की थी. स्वयं सेवक ससमय प्रोजेक्ट भवन पहुंच  भी गये थे. लेकिन रात नौ बजे तक इंतजार करने के बाद भी मुख्यमंत्री स्वयं सेवकों से नहीं मिलें. इस पर फिर से प्रधान सचिव ने 27 फरवरी को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए स्वयं सेवकों को बुलाया है.

18 हजार पंचायत स्वयं सेवक है राज्य में

साल 2016 में राज्य भर में 18 हजार स्वयं सेवकों की नियुक्ति की गयी थी. अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने जानकारी दी कि पंचायत स्वयं सेवकों की नियुक्ति प्रोत्साहन राशि में की गयी थी. लेकिन यह भी कहा गया कि प्रति माह स्वयं सेवकों को 18 हजार से 20 हजार का काम दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि दो साल हो गये लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पंचायत सेवकों को बमुश्किल हर माह चार से पांच हजार मिले रहे हैं. वह भी नियमित नहीं.

इसे भी पढ़ें : 134 प्रखंडों को सरकार ने अनुसूचित क्षेत्र से हटाया, रियायती दरों पर भूमि उपलब्ध कराने के लिए लिया…

Related Articles

Back to top button