JharkhandPalamu

पलामू: 2019 में एसीबी का छठा ट्रैप, पांच हजार रुपये घूस लेते पंचायत सेवक गिरफ्तार

Palamu:  भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाये जा रहे राज्य व्यापी अभियान में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है. पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले में एसीबी की टीम ने एक पंचायत सेवक को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ेंः देश की आर्थिक स्थिति पर प्रसिद्ध उद्योगपति राहुल बजाज ने क्या कहा, पढ़िये

मैटेरियल के 89 हजार रुपये में 10 प्रतिशत की मांग की थी 

बताया जाता है कि गढ़वा जिला अंतर्गत रमकंडा प्रखंड की चेते पंचायत के पंचायत सेवक शिवशंकर ठाकुर मनरेगा योजना के तहत कूप निर्माण के एक लाभुक जमरूद्दीन अंसारी (60 वर्ष) से रिश्वत की मांग कर रहा था. दरअसल कनीय अभियंता ने कूप निर्माण में लगे मैटेरियल के लिए 89 हजार रुपये का एमबी बनाकर पंचायत सेवक को दे दिया था.

इसे भी पढ़ेंः CCD के अंतरिम चेयरमैन बने एस. रंगनाथ, दो दिनों में कंपनी को 2800 करोड़ से ज्यादा का झटका

सत्यता की जांच के बाद हुई कार्रवाई

इस राशि के भुगतान के लिए पंचायत सेवक द्वारा दस प्रतिशत राशि की मांग की जा रही थी. जमरूद्दीन अंसारी रिश्वत नहीं देना चाहते थे और उन्होंने इसकी शिकायत एसीबी से की. मामले की सत्यता जांचने के बाद आज एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक रामपूजन सिंह के नेतृत्व में पहुंचे धावादल ने पंचायत सेवक को पांच  हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया.

एसीबी का छठा ट्रैप केस

एसीबी ने पंचायत सेवक को गिरफ्तार करने के साथ इस वर्ष 2019 में छठा ट्रैप किया. पंचायत को गिरफ्तार करने के बाद उसे डालटनगंज लाया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. कांड के अनुसंधानकर्ता श्रीराम पासवान पंचायत सेवक की गिरफ्तारी बाद आगे की कार्रवाई में जुट गये हैं.

इसे भी पढ़ेंः बेरोजगारी का आलम, सुरक्षाकर्मियों ने सीएम से मांगी इच्छा मृत्यु की इजाजत

 

Related Articles

Back to top button