DhanbadJharkhand

धनबाद में यास तूफान का असर, तेज हवाओं के साथ बारिश, डीसी ऑफिस परिसर में विशाल पेड़ गिरा

Dhanbad: कोयलांचल में ‘यास’ तूफान का प्रभाव धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है. हवा तेज गति से चलने तथा लगातार बूंदाबांदी होने से उपायुक्त कार्यालय परिसर में अवस्थित कैंटीन और पार्किंग में एक बहुत पुराना वृक्ष गिर गया जिससे उपायुक्त कार्यालय की चहारदीवारी, कैंटीन और गैरेज का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.

इसे भी पढ़ें:कोरोना के कारण जेईई एडवांस्ड परीक्षा-2021 स्थगित

पेड़ के गिरने से कई बिजली खंभों और उसमें झूलते तारों को नुकसान पहुंचा है जिसे साफ करने का काम चल रहा है. मौके पर आपदा प्रबंधन का बचाव दल तथा बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मी पहुंच गए हैं.

हालांकि घटना में किसी प्रकार के जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है. परंतु कैंटीन संचालक के आने के उपरांत बताया जा सकेगा कि कितने की संपत्ति का नुकसान हो गया है. वहीं गिरे हुए वृक्ष को काटकर हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है.

इसे भी पढ़ें:Cyclone Yaas : प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर तो जारी कर दिया पर कोई फोन नहीं उठाता

Related Articles

Back to top button