
Palamu : पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) प्रखंड मुख्यालय से सटे गोराडीह खास मार्ग इन दिनों हालत काफी जर्जर हो चुका है. अब उसमें पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. सड़क की हालत देख सांगबार पंचायत की मुखिया गीता देवी ने समाजसेवी रामदास साहू से सड़क की मरम्मत कराने के लिए गुहार लगाई.
समाजसेवी साहू ने मुखिया के आग्रह को स्वीकार किया और सड़क की मरम्मत अपने निजी खर्च से बुधवार से प्रारंभ किया रामदास साहू के पुत्र युवा समाजसेवी अनिल साहू ने बुधवार को सड़क मरम्मत करने के कार्य का शुभारंभ किया. मालूम हो कि इस सड़क की दूरी लगभग दस किलोमीटर है, जो हर कदम पर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है.
इसे भी पढ़ेंःबड़ी खबर: एडीजे उत्तम आनंद डेथ केस में सीबीआई ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
बताते चलें कि यह सड़क खैराट, टोली, कुसही डेम, अखौरी दीदरी, गोराडीह, गोराडीह खास, लोहरा भाया मनातू मुख्य पथ होते हुए दारूडीह जाती है.
इस कार्य से स्थानीय लोगों में काफी हर्ष है. समाजसेवी रामदास साहू के पुत्र अनिल साहू ने स्थानीय लोगों को आश्वासत किया कि जब भी उनकी जरूरत समझें, उन्हें खबर करें. अपने स्तर से यथासंभव हर प्रयास करुंगा और समाज के लिए समर्पित रहूंगा.
मौके पर राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश संगठन मंत्री नवीन तिवारी, सांगबार पंचायत की मुखिया गीता देवी, नवल किशोर राय, लेस्लीगंज सांसद प्रतिनिधि चंदन सोनी, अरुण दूबे, अवधेश साहू, जनेश्वर दूबे, प्रसिद्ध जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ेंःJPSC : 12 नवंबर को होगी सातवीं से 10वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा




