JharkhandPalamu

पलामू : दो दिन से गिरे हाइटेंशन तार को विभाग ने नहीं हटाया, करेंट से जिंदा जली महिला

Palamu : बिजली विभाग की लापरवाही चलते रविवार को पलामू जिले में महिला की जान चली गयी. घटना उंटारी रोड प्रखंड के कुल्ही गांव की है.

गांव के किनारे 11 हजार वोल्ट का तार पिछले दो दिनों से जमीन में गिरा पड़ा था. सूचना देने के बावजूद भी विद्युत विभाग द्वारा तार को उठवाया नहीं गया. तार में बिजली प्रवाह को भी नहीं रोका गया. रविवार को महिला उसकी चपेट में आयी और जिंदा जल गयी.

इसे भी पढ़ें : बोकारो : तीन साल में बनना था ढाई किलोमीटर का ओवरब्रिज, साढ़े चार साल में भी अधूरा

गोबर फेंकने जा रही थी महिला, मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार कुल्ही गांव निवासी लक्ष्मण पाल की 62 वर्षीया पत्नी मुलारी देवी घर से टोकरी में गोबर लेकर खेत मे फेंकने जा रही थी. इसी क्रम में वह जमीन पर गिरे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गयी, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद ग्रामीण बिजली विभाग के प्रति काफी आक्रोशित हो गये.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर: मुख्यमंत्री रघुवर दास के ससुराल में लाखों की चोरी, पुलिस अब तक नहीं तलाश सकी है चोरों को

बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी 

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारे बाजी की. सूचना मिलने पर उंटारी रोड थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को शव नही उठाने दिया. बाद में जिला पार्षद मनोज सिंह ने ग्रामीणों को शांत कराया. तब जा कर पुलिस शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु मेदिनीनगर भेज पायी.

मुआवजा और कार्रवाई की घोषणा

इधर जिला पार्षद मनोज सिंह ने बिजली विभग के कार्यपालक अभियंता को घटना की पूरी जानकारी दी. सिंह ने कार्यपालक अभियंता से मृतका के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की. इसके बाद कार्यपालक अभियंता ने मृतका के परिजनों को विभाग की ओर से मुआवजा देने की घोषणा की.

इसके अलावा कार्यपालक अभियंता ने जिला पार्षद मनोज सिंह को आश्वस्त किया कि कर्मियों के खिलाफ भी जांचोपरांत विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

मौके पर प्रखंड प्रमुख रामसेवक राम सहित कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : पलामू : बकोरिया में बच्ची की पटककर हत्या के मामले में CRPF व मनिका पुलिस पर FIR

Related Articles

Back to top button