JharkhandPalamu

पलामू: गेहूं के बाद अब चावल का रैक पहुंचा, मुफ्त होगी खाद्यान्न की आपूर्ति

Palamu: पलामू प्रमंडल में जनवितरण प्रणाली के माध्यम से खाद्यान्न (गेहूं-चावल) वितरण सुनिश्चित कराने के लिए आज चावल से भरी मालगाड़ी डालटनगंज स्टेशन पहुंची. स्टेशन से सारा चावल ट्रकों में भरकर एफसीआइ के गोदाम में पहुंचाया गया.

गौरतलब है कि 27 मार्च को पंजाब से 42 बीसीएन गेहूं का रैक पहुंचा था. अप्रैल के पहले सप्ताह में चावल या गेहूं से भरा एक रैक और आने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें- MP, केरल व बंगाल में #Corona से एक-एक मौत, राजस्थान में चार नये केस

तीन महीने तक निःशुल्क होनी है खाद्यान्न की आपूर्ति

लाॅक डाउन में खाद्यान्न का संकट ना हो, इसे केंद्र सरकार ने प्राथमिकता के तौर पर लिया है. पलामू प्रमंडल के तीनों जिले सहित देश के 80 करोड़ लोगों तक पीडीएस के तहत खाद्यान्न पहुंचाने की योजना है.

अगले तीन महीने तक निःशुल्क खाद्यान्न (गेहूं-चावल) वितरण सुनिश्चित कराने की तैयारी है. सरकार द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को 10-10 किलो खाद्यान्न (गेहूं-चावल) वितरण करने का निर्देश है. पांच किलो अनाज पहले से ही वितरण किया जा रहा था, लेकिन इसमें 5 किलो की अतिरिक्ति बढ़ोतरी की गयी है.

पलामू प्रमंडल में पीडीएस के तहत वितरण होगी सुनिश्चित

पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिले में खाद्यान्न (गेहूं-चावल) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के कार्य में लाॅक डाउन में भी रेलकर्मी निर्बाध रूप से लगे हैं. इसी क्रम में तीन दिनों पहले गेहूं के रैक के आने के बाद चावल का भी एक रैक डालटनगंज पहुंचा.

लॉक डाउन की अवधी में भी सीआइसी सेक्शन पर नियमित रूप से मालगाड़ियां चल रही हैं. इन मालगाड़ियों से रोजमर्रा के चीजों को ढोया जा रहा है. इसी क्रम में 42 बीसीएन चावल लेकर मंगलवार को एक रैक बरगढ़ रोड से डालटनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचा है.

इसे भी पढ़ें- #NizamuddinMarkaz से निकाले गये 1000 लोग, 24 केस पॉजिटिव, इलाके को किया जा रहा सैनिटाइज

लाॅक डाउन में खाद्यान्न संकट दूर करने में लगे रेलकर्मी

डालटनगंज के ट्रैफिक इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार सिन्हा ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान पलामू प्रमंडल में खाद्यान की कमी न होने देने के लिए रेल कर्मी प्रयासरत हैं. गेंहू के रैक के बाद अब चावल की एक रैक डालटनगंज पहुंचा है.

अनाज की अनलोडिंग में सोशल डिसटेंसिंग और अन्य सुरक्षातमक उपायों का पालन किया गया. मजदूरों के लिए मास्क, सेनिटाइजर और साबुन पानी की व्यवस्था भी की गयी.

लोडिंग मामले में धनबाद मंडल पहले स्थान पर

उन्होंने जानकारी दी कि धनबाद मंडल इस वित्तीय वर्ष मे लोडिंग के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और इसमें सीआइसी सेक्शन का उल्लेखनीय योगदान रहा है.

142 मीलियन टन लोडिंग का कीर्तिमान स्थापित करते हुए पहली बार धनबाद मंडल ने लोडिंग में सीआइसी सेक्शन ने पहला स्थान पाया है.

इसे भी पढ़ें- #Seva4Society: भारती एंटरप्राइजेज ने 100 करोड़ रुपये की मदद का किया वादा, जेएसपीएल देगा 25 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button