JharkhandPalamu

पलामूः फादर स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी का विरोध, प्रतिवाद सभा कर बेशर्त रिहाई की मांग

Palamu :  झारखंड में जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी की एनआइए द्वारा गिरफ्तारी का विभिन्न संगठन के लोगों ने कड़ी निंदा की है. साथ ही उनकी बिनाशर्त रिहाई की मांग की. सोमवार की शाम मेदिनीनगर के छ्हमुहान पर प्रतिवाद सभा की गयी.

इसमें विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि फादर स्टेन की गिरफ्तारी पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है. संविधान में प्रदत्त हमारे अधिकारों का हनन है. यह हमारे देश के संविधान का भी अपमान है. हम उनके बेशर्त रिहाई की मांग करते हैं. साथ ही देश भर में सामाजिक, राजनीतिक व मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की केंद्र सरकार की साजिश को बेनकाब करने की मांग करते हैं.

इसे भी पढ़ेंः गढ़वा: दो युवती सहित 21 गिरफ्तार, डायन-ओझा बताकर व निवस्त्र कर दो महिला सहित तीन की कर दी थी पिटायी

इन संगठनों ने लिया प्रतिवाद सभा में हिस्सा

सभा में भाकपा, भाकपा माले, इप्टा, प्रलेस, एटक, दिहाड़ी मजदूर यूनियन, झारखंड जन संग्राम मोर्चा, आईसा, पीयूसीएल, आइसा, एससीएसटीओबीसी माइनॉरिटी एकता मंच, भारत नौजवान सभा, एआईएसएफ, एनसीडीएचआर, बीजीवीएस, झारखंड जन क्रांति मंच, यूनाइटेड मिल्ली फोरम, ह्यूमन राइट्स लॉ नेटवर्क समेत अन्य संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए.

सामूहिक रूप से कहा गया कि फादर स्टेन पिछले कई वर्षों से झारखंड राज्य में आदिवासियों एवं झारखंड के वंचित व शोषितों के साथ जल-जंगल-जमीन पर उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहे हैं. वे लागतात विस्थापन पर मुखर होकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही स्थानीय लोगों के हक की बात कर रहें हैं.

पिछले कुछ वर्षों से सरकार जनविरोधी नीतियों के विरोध करने वाले सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं को झूठे प्रकरण में फंसाकर उन्हें गिरफ्तार करने और उन्हें परेशान करने पर आमादा है. फादर स्टेन की गिरफ्तारी इसी कड़ी का हिस्सा है.

इसे भी पढ़ेंः अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के पॉल आर मिल्ग्रॉम और रॉबर्ट बी विल्सन के नाम

मौके पर ये लोग थे मौजूद

कार्यक्रम में शैलेंद्र कुमार, केडी सिंह, युगल पाल, रविन्द्र भुइंया, शिव शंकर प्रसाद, शत्रुघ्न शत्रु, प्रेम प्रकाश, राजीव रंजन, मिथिलेश कुमार, विकास दुबे, जेम्स हेरेंज, सुनील मिंज, फिलिप कुजूर,रवि पाल, संजू ठाकुर, मो दानिश, शाहनवाज हुसैन, फादर फादर लॉरेंस, फादर अरविंद, सिस्टर वालसा, सिस्टर सिसिलिया, सुशीला, आइसा बाड़ा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल: कांग्रेस ने छह समितियां गठित कीं, जानिये किसको कौन सा पद मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button