JharkhandPalamuSports

Palamu : 400 मीटर दौड़ में झारखंड में प्रथम आयी सिमंती के हौसले को मिलने लगे पंख, कई लोगों ने बढ़ाया हौसला

Palamu : 400 मीटर दौड़ में झारखंड राज्य में प्रथम स्थान पाने वाली सिमंती कुमारी का इन दिनों खूब हौसला बढ़ाया जा रहा है. उसकी इस सफलता पर बधाई देनेवालों का तांता लगा है. इससे उसके हौसले को पंख मिल रहा है. पलामू जिले के पांकी प्रखंड के रतनपुर पंचायत के नक्सल प्रभावित इरगु में सिमंती कुमारी रहती है.

अभावग्रस्त संसाधन में भी सुमंती ने झारखंड में अपना परचम लहराया है. इससे पांकी सहित पलामू का मान सम्मान बढ़ा है. शनिवार को भी उससे मिलने कई लोग पहुंचे. भाजपा नेत्री मंजुलता दुबे और समाजिक कार्यकर्ता अनिल साहू ने सिमंती कुमारी से उसके गांव में जाकर मुलाकात की और उत्साह बढ़ाया.

विदित हो कि वर्ष 2020 में सिमंती कुमारी राज्यस्तरीय 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही थी. कुछ दिन पूर्व सिमंती को झारखंड सरकार द्वारा 54 हजार 600 रुपये का चेक दिया गया है.

इसे भी पढ़ें –जदयू का विकेट गिराने में सफल हुए तेजस्वी, RJD में शामिल हुए महेश्वर सिंह

सुमंती को हर संभव सहयोग दिया जायेगाः मंजुलता

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मंजुलता ने सिमंती कुमारी से मुलाकात कर उसे अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराया. श्रीमती लता ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा परिवार सिमंती को हर सहयोग देने को तैयार है. उन्होंने सिमंती के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

पांकी की बेटी ने सभी का बढ़ाया मान: अनिल साहू

इरगु निवासी सीता राम उरांव की बेटी सिमंती कुमारी से मिलने व्यवसायी और समाजिक कार्यकर्ता रामदास साहू के पुत्र अनिल साहू उसके गांव में पहुंचे. सिमंती को ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स जूता और कॉपी-किताब तथा पांच हजार रुपये देकर सम्मानित किया.

मौके पर अनिल साहू ने कहा कि सिमंती ने चार सौ मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर झारखंड राज्य सहित पांकी विधानसभा क्षेत्र में हम सभी लोगों को मान सम्मान बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि सिमंती कुमारी का हौसला आफजाई करना हमारा कर्तव्य है.

मौके पर रतनपुर के मुखिया सुरत उरांव, राजेन्द्र यादव, डब्लू राय, नवीन तिवारी व फंटूश सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – सीएम हेमंत ने की घोषणा: ओलंपिक में सोना लाओ, दो करोड़ पाओ

अभाव में भी सिमंती ने किया बेहतर प्रदर्शन

शरीर पर न ट्रैकसूट न जूता, फिर भी फर्राटे से सिमंती कुमारी दौड़ती है. काफी गरीबी में पली बढ़ी सिमंती आगे और अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है. इस सफलता पर राज्य सरकार ने 54 हजार 600 का चेक बतौर प्रोत्साहन राशि पुरस्कार प्रदान किया है.

सिमंती के पास संसाधन का अभाव है, लेकिन अपनी लगन की बदौलत उन्होंने झारखंड एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग में दाखिला लिया. सीमंती की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है.

कोच आलोक कुमार की निगरानी में सिमंती दौड़ का प्रशिक्षण ले रही है. झारखंड की एक और बेटी खेल जगत में प्रदेश का नाम अग्रसर करने की ओर कदम बढ़ा चुकी है.

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस की दो विधायकों ने सरकारी तंत्र पर उठाया सवाल- कोयला लदे 7 ट्रकों को बगैर FIR क्यों छोड़ दिया?

खेती बाड़ी से चलता है सिमंती का परिवार

सिमंती के पिता सीताराम उरांव खेती बाड़ी से परिवार चलाते हैं. खेती ही उस परिवार का आजीविका का साधन है. सिमंती तीन भाई और तीन बहनें हैं. सिमंती वैसे गांव से आती हैं, जहां पक्की सड़क तक नहीं है.

परिवार को सरकारी सहायता के नाम पर केवल उज्ज्वला गैस कनेक्शन की सुविधा मिली है. सिमंती के भाई ने कहा कि उनकी बहन को सरकार की ओर से जो भी प्रोत्साहन राशि दी गई है उसका कोई भी हिस्सा घर में खर्च नहीं किया जाएगा.

उन पैसों से सिमंती के लिए ट्रैकसूट और जूता सहित अन्य खेल उपकरण खरीदे जायेंगे. परिवार को सरकार से भी काफी उम्मीदें हैं.

इसे भी पढ़ें : RBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट के नियम में किया बड़ा बदलाव, जानें निवेश पर क्या होगा असर

Related Articles

Back to top button