
Palamu : पलामू जिले के रामगढ़ थाना में उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के एरिया कमांडर रामसुंदर राम सहित 18 पर एफआईआर दर्ज की गयी है. इसमें 8 नामजद हैं, जबकि 4 अज्ञात और 6 समर्थकों को आरोपी बनाया गया है. एरिया कमांडर रामसुंदर राम सहित अन्य की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
इधर, इस सिलसिले में शुक्रवार को जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. ग्रामीणों से बातचीत कर पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश दिए.
इसे भी पढ़ें :बारिश में डूब गयी ‘आधी रांची’, बाढ़ जैसे हालात
विदित हो कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती और उग्रवाद प्रभावित नावाडीह में पुलिस मुखबिरी और लेवी नहीं देने पर जेजेएमपी उग्रवादियों ने बुधवार की रात मनरेगा मेठ समेत सात ग्रामीणों की पिटाई कर दी थी.
इसमें से गंभीर रूप से जख्मी तीन ग्रामीणों कृष्णा राम, बिहारी सिंह एवं धर्म कुमार सिंह को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.
एमएमसीएच में जख्मी तीनों ग्रामीणों के बयान लेने के बाद थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय ने एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की.
इसे भी पढ़ें :शिल्पा शेट्टी की अर्जी पर हाईकोर्ट ने पूछा- आप रोईं थीं, ये खबर मानहानि कैसे हो गई?




