
Palamu : बैंक से मुर्दे भी पैसे निकालते हैं. इसे सुनकर आप चैंकिए मत. जी हां, यह सच है कि मुर्दे भी बैंक से पेंशन का पैसे निकालने लगे हैं. यह बैंक की चूक कहे या दलालों का कारनामा. पलामू जिले के पांकी प्रखंड के सगालीम में स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा से मुर्दे के नाम पर पैसे की निकासी हुई है.
दरअसल, जिले के पांकी प्रखंड के छोटकी आसेहार गांव निवासी फूलमनी कुंवर, पति स्वर्गीय मदन महतो की मौत 20 नवंबर 2017 को हो गयी है. मृतका फुलमनी कुंअर की मृत्यु के बाद भी लगातार उनके खाते में पेंशन की राशि आती रही. गांव के वार्ड सदस्य अवधेश कुमार, पिता देवेंद्र महतो ने फुलमनी कुंवर के पुत्र योगेंद्र महतो से उनके मां का पेंशन रुकवाने के नाम पर उनसे आवश्यक कागजात ले लिए, लेकिन वार्ड सदस्य ने फुलमनी कुंवर का पेंशन रुकवाने के बदले उनके खाते से पैसे निकालने का सिलसिला शुरू कर दिया.
इसे भी पढ़ेंः बिना नाम लिए सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर हमला- ‘लोकशाही पर बढ़ रही तानाशाही, खतरे में है संविधान’
इस तरह सामने आया मामला
वार्ड सदस्य अवधेश कुमार ने मृतका फुलमनी कुंअर के खाता नंबर (14258036531) से दिनांक 24 अक्टूबर 2019 को फर्जी तरीके से 18 हजार व दिनांक 6 फरवरी 2020 को तीन हजार पांच सौ रुपये की फर्जी निकासी की है. उन्होंने दो बार में 21 हजार पांच सौ रुपये पैसे निकासी कर गबन कर लिया. मामला उस समय सामने आया, जब मृतका के पुत्र योगेंद्र महतो बैंक जाकर खाता बंद कराने और अपडेट कराने की बात कही तो बैंक मैनेजर द्वारा पैसे निकासी की बात कही गई और बैंक मैनेजर ने पासबुक अपडेट नहीं किया. आरोप है कि उल्टे बैंक मैनेजर ने उसे डांट कर भगा दिया.
इसे भी पढ़ेंः स्वीडन में दंगे, पोलैंड के सांसद बोले- एक भी मुस्लिम की एंट्री नहीं
थाने में की गयी शिकायत
इस मामले को लेकर मृतका के पुत्र योगेंद्र महतो ने पांकी थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया है. मृतका की बहू श्रीमती देवी व गीता देवी ने बताया कि हम लोग अनपढ़ हैं जिसका फायदा वार्ड सदस्य द्वारा उठाकर बैंक से फर्जी तरीके से पैसे निकाल कर गबन कर लिया. सबसे बड़ी बात है कि मृत व्यक्ति को बैंक द्वारा कैसे भुगतान किया गया. मृत व्यक्ति के पैसे भुगतान करने के लिए बैंक मैनेजर को उनके परिजन से मृत्यु सर्टिफिकेट और कई आवश्यक कागजात की मांग की जाती है.
इस संबंध में जब बैंक प्रबंधक दीपक कुमार के मोबाइल नंबर 9934597009 पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.
इसे भी पढ़ेंः Sci&Tech : वैज्ञानिकों ने बनाया ऐसा सूक्ष्म इंजेक्शन जिससे मरीज को नहीं होगा दर्द, कोविड का टीका देने में भी होगा प्रयोग




