Crime NewsPalamu

पलामू: क्रशर पर अपराधियों का उत्पात, मशीन और ट्रैक्टर में लगायी आग

Medininagar: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज में एक क्रशर पर बीती रात उग्रवादी संगठन टीपीसी के नाम पर अपराधियों द्वारा जमकर उत्पात मचाया और मशीन के साथ-साथ ट्रैक्टर में आग लगाने की कोशिश की. इस घटना में मामूली नुकसान हुआ है. सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह लेस्लीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है.

पांकी विधायक के रिश्तेदार का है क्रशर

गोपालगंज में पांकी विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह के रिश्तेदार पाठक पगार निवासी संजय सिंह का क्रशर चलता है. बीती रात करीब एक बजे इस क्रशर पर तीन से चार की संख्या में हथियारबंद अपराधी पहुंचे और मुंशी प्रदीप कुमार सिंह को अपने कब्जे में ले लिया. मोबाइल लूटने के बाद क्रशर मशीन में आग लगाने का प्रयास किया. साथ ही पास में खड़े दो ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. चर्चा है कि अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद टीपीसी के नाम पर एक पर्चा भी छोड़ा गया. पर्चा में कहा गया है कि लेवी देने के बाद ही काम शुरू होगा. तबतक काम बंद रहेगा.

टीपीसी के नाम पर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम: थाना प्रभारी

सूचना मिलने पर लेस्लीगंज पुलिस द्वारा मामले की छानबीन तेज कर दी गयी है. थाना प्रभारी ने बताया कि टीपीसी के नाम कुछ अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. आग से मामूली नुकसान हुआ है. मशीन में लगा बेल्ट और ट्रैक्टर में जिस जगह पर चालक बैठता है, वहां का कुछ नुकसान हुआ है. अपराधियों की पहचान की जा रही है. जल्द उनकी गिरफ्तारी होगी.

इसे भी पढ़ें: नक्सलियों के मंसूबे पर फिरा पानी, भारी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद

Related Articles

Back to top button