
Simdega : सिमिडेगा में एंथ्रेक्स का वैक्सीन लगाने के बाद अब तक 22 मवेशियों की मौत हो चुकी है. मामला ठेठईटांगर प्रखंड के अंबा पानी बूढ़ापहाड़ टोली में सामने आया है. ग्रामीण इलयास लुगून ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा एंथ्रेक्स से बचाव के लिये एक सप्ताह पूर्व मवेशियों को वैक्सीन लगाया गया था. जिसके बाद वैक्सीन लगाने के स्थान पर फूलने की शिकायत आने लगी. मवेशियों तड़प तड़पकर मरने लगे. अब तक 22 मवशियों की मौत हो चुकी है. मुख्य रूप से इलयास लुगून की एक बकरी, मनबहाल लुगून की एक गाय व बकरी, धर्मदास लुगून की एक बकरी, जुनूल लुगून की एक बकरी, मनसुख लुगून के दो खस्सी, बुआस लुगून का एक पशु, जोलेन लुगून की एक बकरी, अंजोर डांग की दो बकरी, बेंजामीन डांग का एक खस्सी, ग्राबियल डांग का एक खस्सी, इज्रायल डांग के एक खस्सी की मौत हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें- निगम पिला रहा लोगों को गंदा पानी, मीटर लगाने के बाद भी नियमित जलापूर्ति नहीं
पशुओं की मौत के कारणों की जांच करेगी पशु चिकित्सकों की टीम
घटना की सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग की टीम में शामिल डॉ. रविनंदन, डॉ. वीरेंद्र कुमार डॉ. विजय कुमार सहित पशुपालन कर्मी पहुंचे. मामले की जांच की. चिकित्कों ने बताया कि मामले को रांची को दे दिया गया है. रांची से चिकित्सकों की टीम गांव में पहुंचकर मवेशियों की हुई मौत के मामले की जांच की करेगी.
इसे भी पढ़ें- जंगल में पेड़ से लटकता युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.





30636 39616Currently really do not stop eating because there is however the decision that you will transform into. Function from your home us rrs often a fad for that who wants to earn money however still enough time requires most substantial occasions using children and kids goes for as the modern habit. attract abundance 630039
967447 909985Thrilled you desire sensible business online guidelines keep wearing starting tools suitable for the certain web-based business. cash 652099