Uncategorized

निगम पिला रहा लोगों को गंदा पानी, मीटर लगाने के बाद भी नियमित जलापूर्ति नहीं

NITESH OJHA

Ranchi : राजधानी के कई इलाके के लोग इन दिनों पानी की नियमित आपूर्ति न होने से परेशान हैं. दूसरी तरफ शहर के ऐसे कई इलाके हैं जहां आज भी लोगों को निगम शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है. रांची नगर निगम घरों में शुद्ध पानी की सप्लाई के लिए हर साल करोड़ों रुपए खर्च करता है. मालूम हो कि गत बुधवार को जब मेयर आशा लकड़ा रूक्का डैम वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण में गई थी तो प्लांट की स्थिति को लेकर वह काफी संतुष्ट दिखी थी. वहीं लोग गंदे पानी को लेकर लगातार निगम को शिकायत भी कर रहे हैं, लेकिन फिर भी हालात में सुधार नहीं हो रहा है.

इसे भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर अपने गुर्गों द्वारा भ्रामक पोस्टर लगवाकर झामुमो की छवि खराब करने की कोशिश में सीएम : सुप्रियो

बरियातू क्षेत्र में गंदे पानी की हो रही आपूर्ति

शहर के कई इलाकों में आज भी गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है. ताजा मामला वार्ड 4 स्थित बरियातू बस्ती की है. इलाके के जोड़ा तालाब, मिल्‍लत कॉलोनी, बरियातू बस्ती, शत्तार कॉलोनी में गंदे पानी की समस्या से लोग परेशान हैं. निगम हर साल करोड़ रुपए शुद्ध पानी पर खर्च कर रहा है. इसके बावजूद लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है.

इसे भी पढ़ें- ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हुआ आसान, ऑनलाइन करें आवेदन

पानी की आपूर्ति भी बाधित

गंदे पानी की आपूर्ति के साथ ही उपरोक्त इलाकों के अलावा शहर के ऐसे कई इलाके भी हैं,  जहां पानी की नियमित सप्लाई भी नहीं हो रही है. बरियातू के कई मुहल्लों में लोगों को नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा है. बरियातू स्थित मस्जिद के मौलवी मोहम्मद अब्दुल्ला ने न्यूज विंग के संवाददाता नितेश ओझा को बताया कि रमजान के समय में भी निगम द्वारा नियमित रूप से पानी नहीं आता है. साथ ही पानी आने का भी कोई समय भी निर्धारित नहीं है. इन इलाकों में निगम का टैंकर भी कभी नहीं आता है.

इसे भी पढ़ें- शिक्षकों की मांग : पहले प्रोन्नति फिर कोई काम, प्रधानाध्यापकों को डीडीओ से मुक्त करने की साजिश का विरोध

पानी की हो नियमित आपूर्ति

खजूर टोला स्थित में रामटहल चौधरी हाई स्कूल के पास किराना दुकान चलाने वाले अरुण कुमार गुप्ता ने न्यूज विंग से कहा कि इलाके के लोगों को कभी भी समय पर पानी नहीं मिलता. पानी मिलने का एक नियमित समय होना चाहिए. केवल सुबह पानी देने से दो परिवार वाले सदस्यों का तो काम चल जाता है. लेकिन जिसके घर में पांच या छह आदमी हो उसका क्या. अरुण कुमार का कहना है कि मेयर आशा लकड़ा ने कहा था कि सभी लोग अपने घर में मीटर जरुर लगाएं. हमने पहले से ही घऱों में मीटर लगवा रखा है. मीटर का बिलिंग भी आता है, लेकिन पानी समय से नहीं मिलती है.

पानी नहीं आने से कटवा दिये लाइन

बड़गाईं इलाके में रहने वाले दिलीप साहू का कहना है कि उनके इलाके में कभी भी पानी नहीं आती है. पानी लेने के सवाल पर उसने न्यूज विंग को बताया कि पहले पाइप लाइन बिछवा कर निगम का पानी लेने की कोशिश की गई, लेकिन निगम द्वारा पानी नहीं देने पर पाइप कटवा दिया गया. जब पानी ही नहीं मिलता तो बिल आने का क्या मतलब.

शुद्ध व नियमित समय में पानी देने का दिया था आदेश

मालूम हो कि कुछ दिन पहले निगम कार्यालय में बैठक कर मेयर आशा लकड़ा ने पीएचईडी के अधिकारियों को साफ पानी हेतु एलम पत्थर डालने का निर्देश दिया था. साथ ही कहा था कि रमजान के दौरान मुस्लिम इलाकों में नियमित जलापूर्ति की जाए. बुधवार को रूक्का डैम वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान चूना, एलम व ब्‍लीचिंग पाउडर के गुणवत्ता की भी जानकारी ली थी. इस दौरान मेयर काफी संतुष्ट दिखी थी. निरीक्षण के बाद मेयर ने पेयजल सप्लाई प्लांट फेज 1 बरियातु में भी कार्यपालक अभियंता को नियमित समय पर जलापूर्ति करने का निर्देश दिया था.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button