Crime NewsJharkhandPalamuSahibganj

पलामू: छत्तरपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश राय निलंबित, साहेबगंज में दो थानों के मालखाने का प्रभार न देने पर हुई कार्रवाई

Palamu: पलामू जिले के छतरपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश राय को निलंबित कर दिया गया है. झारखंड के साहेबगंज के एसपी की अनुशंसा पर पलामू एसपी संजीव कुमार ने कार्रवाई की है. ऋषिकेश राय की जगह शेखर कुमार को छतरपुर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें :झारखंड: शराब के थोक कारोबार में प्राइवेट पार्टीज को एंट्री

क्यों हुई कार्रवाई

ऋषिकेश राय साहिबगंज के मिर्जापुर चैकी और राधानगर में बतौर थाना प्रभारी कार्यरत थे. ऋषिकेश राय पर दोनों थाना के मालखाने का प्रभार नहीं देने का आरोप है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार ऋषिकेश राय से साहिबगंज पुलिस द्वारा लगातार मालखाना का प्रभार देने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने सिर्फ आश्वासन दिया और मामले को टालते रहे. अंततः उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी को प्रभार नहीं दिया. ऐसा करते हुए करीब दो वर्ष से अधिक समय बीत गए.

इसे भी पढ़ें :RU: विभिन्न कोर्स के फाइनल सेमेस्टर में डेढ़ लाख से अधिक स्टूडेंट्स, ऑफलाइन ही ली जायेगी परीक्षा

कई मुकदमे हुए प्रभावित

कहा गया है कि मलखाने का प्रभार नहीं देने के कारण मिर्जापुर चैकी और राधानगर के कई मुकदमों का अनुसंधान और न्याय कार्य प्रभावित हुए.

पलामू एसपी के आदेश में ऋषिकेश राय के निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस लाइन बनाया गया है. साथ ही ऋषिकेश राय को तत्काल साहिबगंज के दोनों थानों के मालखाने का प्रभार देने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें :डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक बनानेवाला खा रहा है दर-दर की ठोकरें, पत्नी ने भी छोड़ा साथ!

Related Articles

Back to top button