
Palamu: पलामू जिले में हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान 842 लोगों की कोरोना जांच के बाद सोमवार को 38 संक्रमितों की पुष्टि हुई है. इसमें पांकी के 18 व हुसैनाबाद के 10 संक्रमित भी शामिल हैं.
संक्रमितों को संबंधित प्रखंडों के अस्पताल में स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है. संक्रमितों का आंकड़ा 142 पहुंच गया है. डीडीएम शशिकांत तिवारी ने बताया कि पलामू में कोरोना संक्रमण का मामला तेजी से बढ़ा है. संक्रमितों को कोविड अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है.
मालूम हो कि पलामू में सक्रिय कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 142 पहुंच गया है. इसमें 3 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं. 139 सक्रिय संक्रमित हैं.
इसे भी पढ़ें :ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर EC ने लगाया बैन, हिंदू-मुस्लिम बयान पर कार्रवाई
कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि के बाद उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार शशि रंजन ने कोविड-19 के संक्रमण को आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा महामारी अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कंटेन्मेंट क्षेत्र बनाने का निर्देश दिया है.
उन्होंने कहा है कि कंटेनमेंट जोन के लिए चिन्हित स्थानों में लोगों के प्रवेश एवं निकास को प्रतिबंधित किया गया है, ताकि कोविड-19 के प्रसार को रोका जा सके.
उपायुक्त ने निदेश दिया है कि इंसीडेंट कमांडर के रूप में अधिसूचित प्रखंड विकास पदाधिकारी एमएचए द्वारा निर्गत आदेश के तहत कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत इस कार्य के लिए पूर्व से गठित कोषांगों के सहयोग से कार्य करवाना सुनिश्चित करेंगे.
इसे भी पढ़ें :कोडरमा में 125 कोरोना के नए मामले, हजारीबाग में उपायुक्त ने की पीसी




