Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू : 20 ट्रक अवैध बालू का भंडारण जब्त, सीओ ने की कार्रवाई

Palamu : जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर पथरा में कार्रवाई कर अवैध बालू का भंडारण जब्त किया गया है. गुप्त सूचना पर चैनपुर के अंचलाधिकारी संजय बाखला ने शुक्रवार की शाम यह कार्रवाई की. लगभग 20 ट्रक बालू को जप्त किया गया है. इस संबंध में चैनपुर सीओ ने पलामू के खनन पदाधिकारी को पत्र लिखा है.

इसे भी पढ़ें:पटना हाइकोर्ट के दारोगा बहाली के स्टे के बाद अभ्यार्थियों ने पुलिस मुख्यालय को घेरा

चैनपुर अंचलाधिकारी ने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर पथरा में अवैध रूप से बालू का भंडारण किया गया था. बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह कार्रवाई की गई.

जांच के दौरान पाया गया कि खाता नंबर 191, प्लॉट नंबर 1223 में अवैध रूप से बालू का भंडारण किया हुआ था. पूरी जांच के उपरांत कार्रवाई की गई है. इसकी सूचना खनन विभाग व अन्य अधिकारियों को भी दे दी गई है.

इसे भी पढ़ें:एक करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण, सात करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

Related Articles

Back to top button