National

आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने का पाकिस्तान का दावा झूठा :  विदेश मंत्रालय

 NewDelhi : विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रविश कुमार ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस  में कहा कि पाकिस्तान आतंकी संगठनों, आतंकी कैंपों और आतंकियों पर कार्रवाई करने का झूठा दावा कर रहा है.  आतंकी संगठन जैश के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उसके प्रवक्ता की तरह काम कर रहा है.  बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अभी जारी है और इस बीच पाकिस्तान द्वारा आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के दिखावे और भारत के दो फायटर जेट मार गिराये जाने के दावों पर भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया आयी है.  रविश कुमार ने इस क्रम में कहा कि आतंकी हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है लेकिन पाकिस्तान उसे नकार रहा है.  कहा कि पाकिस्तान दुनियाभर में झूठ फैला रहा है.  उसने भारत और दुनिया की गंभीर चिंताओं पर कभी ध्यान नहीं दिया. रविश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने पाकिस्तान में जैश की मौजूदगी को माना है वहीं उसकी सेना इससे इनकार करती है. पाकिस्तान अगर दावा करता है कि उसके पास भारत के दूसरे फाइटर प्लान का गिराने का वीडियो है, तो वह इसे दिखाता क्यों नहीं है. साथ ही भारत सरकार की ओर से प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि अगर पाकिस्तान नया पाकिस्तान’ का दावा करता है तो उसे आंतकी संगठनों के खिलाफ नया एक्शन दिखाना चाहिए.

कहा कि पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के शिविर पर हमारी असैन्य कार्रवाई सफल रही. हमारे सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की पाकिस्तान की असफल कोशिश के दौरान हमने केवल एक विमान खोया. पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद से अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत के साथ खड़ा है .

इसे भी पढ़ेंः भाजपा संसदीय बोर्ड ने किया तय, मोदी वाराणसी सीट से लड़ेंगे चुनाव, 75 पार को भी मिलेगा टिकट

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एफ-16 का उपयोग किया था

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान यह भी झूठे दावे कर रहा है कि उसने भारत के दो फायटर जेट गिराये हैं.  अगर ऐसा है तो वो इसका सबूत दे. यह भी बताये कि उसने जो जेट गिराया था उसका पायलट कहां है.   इलेक्ट्रॉनिक और प्रत्यक्षदर्शी कह रहे हैं कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एफ-16 का उपयोग किया था. भारत ने अमेरिका को इसके सबूत दिये हैं और अपील की है कि वो देखे कि एफ-16 का भारत के खिलाफ इस तरह उपयोग उनकी डील का हिस्सा थे या नहीं.  बता दें कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अगर पाकिस्तान यह दावा करता है कि वो नया पाकिस्तान है और नयी सोच वाला है तो वो आतंकियों पर सच में एक्शन ले.

इसे भी पढ़ेंः कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की कंपनी गुजरात में बनायेगी एयरपोर्ट, 648 करोड़ का मिला कॉन्‍ट्रैक्‍ट

Related Articles

Back to top button