GumlaJharkhand

पाकिस्तान ने सीजफायर का किया उल्लंघन, गुमला का लाल संतोष गोप शहीद

Ranchi: जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे पाकिस्तानी सैनिकों के द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया गया. इस घटना में एक जवान शहीद हो गया.

शहीद जवान का नाम संतोष गोप है. संतोष गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के टेंगरा ममरला गांव का है. जवान के परिजनों को उनके बटालियन के कर्नल ने शहीद होने की सूचना फोन पर दी.

जिसके बाद से परिवार में मातम का माहौल है. घटना की सूचना मिलने के बाद गांववाले भी स्तब्ध हैं शहीद का पार्थिव शरीर सोमवार को गुमला का पैतृक गांव पहुंचेगा.

इसे भी पढ़ें- फरार अपराधी अमन साव ने फेसबुक पर जारी किया वीडियो, कहा, विकास तिवारी गैंग से मिलकर मुझे फंसा रहे हजारीबाग पुलिस के अफसर, देखें पूरा वीडियो

पाकिस्तानी सेना ने किया सीजफायर का उल्लंघन

पाकिस्तान की सेना ने रविवार सुबह करीब 5:30 बजे सीजफायर का उल्लंघन किया. भारत के जवानों ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया.

इसी दौरान गुमला के रहने वाले जवान संतोष गोप को पाकिस्तानी सेना की गोली लगी और वह शहीद हो गया. कागजी कार्रवाई के बाद सोमवार को शहीद जवान का पार्थिव शरीर उसके गांव गुमला भेजा जायेगा.

इसे भी पढ़ें- नेता पापा कहते हैं, मेरे बेटे को विधायक बना दो

सोमवार को होगा शहीद जवान का अंतिम संस्कार

शहीद जवान संतोष गांव का शव रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आएगा.उसके बाद वहां से शहीद का पार्थिव शरीर गुमला स्थित पैतृक निवास लाया जायेगा.

जिसके बाद सोमवार को ही शहीद जवान का अंतिम संस्कार होगा. पुलिस प्रशासन की ओर से इसकी मुकम्मल तैयारी की जायेगी.

Related Articles

Back to top button