
Jammu: भारतीय एयर फोर्स की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जम्मू में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए कानाचक और सांबा में गोलीबारी की है. हालांकि अभी तक पाक की इस कार्रवाई से किसी के हताहत या नुकसान होने की खबर नहीं मिली है. आपको बता दें कि आज तड़के 3.30 में आएएफ के लड़ाकू विमान मिराज ने पाक की सीमा में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप पर हमला किया है. इस हमले में कम से कम 200 ट्रेनी आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है. हालांकि इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
पुलवामा हमले का लिया बदला
बता दे इस हमले के द्वारा भारत ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला लिया है और एलओसी पार कर आतंकी कैंपों को पूरी तरह से तबाह कर देना का दावा किया है. खबरों के अनुसार भारतीय वायुसेना ने सोमवार की देर रात करीब 3.30 बजे मिराज के 12 फाइटर जेट से हमला किया और मुजफ्फराबाद, बालाकोट और चकोट में स्थित आतंकी कैंप पर बमबारी कर इन कैंपों को पूरी तरह से तबाह कर दिया. भारत की ओर से की गयी इस बड़ी कार्रवाई पर बोलते हुए विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि 14 फरवरी को जैश ए मोहम्मद ने सीआरपीएफ पर आत्मघाती हमला किया था. ये संगठन पाकिस्तान में 20 साल से सक्रिय है. पाकिस्तान को उनके कैंप के बारे में लगातार जानकारी दी जाती रही है, लेकिन उन्होंने इनकार किया है. इसके बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की.




