Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह के पीरटांड़ में दो बाइक की टक्कर, एक की मौत, चार घायल

Giridih : गिरिडीह के पीरटांड़ थाना के चिरकी में दो बाइक की टक्कर में 28 वर्षीय युवक बबलू कौल की मौत सदर अस्पताल लाने के दौरान हो गयी. इस घटना में चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृतक पीरतांड़ के बेरियापुर गांव निवासी बबलू कौल था. बबलू के साथ ही उसके साथी अनिल कौल और रंजीत कौल एक ही बाइक पर थे. इसमें अनिल का इलाज पीरतांड़ के स्वास्थ केंद्र में चल रहा है. जबकि दो और घायलों में शहर के पचम्बा थाना इलाके के पेशरागढ़ा निवासी इस्तियाक अंसारी उर्फ बबलू और तबरेज शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार तबरेज को मामूली चोट लगने के कारण उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. इस्तियाक को गंभीर चोट लगने के कारण उसे धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें:सरकारी अस्पतालों की बदहाली दूर करने के बजाए सीएम के लिए BMW, मंत्रियों के लिए फॉर्च्यूनर गाड़ी की खरीद में लगी सरकारः कुणाल षाड़ंगी

घटना शाम करीब 6 बजे हुई. जानकारी मिलने के बाद पीरटांड़ थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और स्थानीय लोगो के सहयोग से तीन लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया.

जानकारी के अनुसार मृतक बबलू कौल समेत तीनों साथी गिरिडीह से अपने गांव पीरटांड़ के बेरियापुर जा रहे थे. जबकि तबरेज और इस्तियाक अंसारी ऊर्फ बबलू गिरिडीह शहर के पेशरागढ़ा लौट रहा था.

इसी दौरान दो बाइक की टक्कर चिरक़ी के समीप हुई. दोनों बाइक काफी तेज गति में थी. इसी कारण दोनों बाइक में सवार पांच युवकों में एक की मौत मौके पर हो गयी, जबकि चार अन्य जख्मी हो गये.

इसे भी पढ़ें:ए ग्रेड धान 2070 रुपये प्रति क्विंटल खरीदेगी सरकार, कैबिनेट में 21 प्रस्तावों पर सहमति

Related Articles

Back to top button