News Wing
New Delhi, 19 September: पूर्वोत्तर दिल्ली के करावल नगर इलाके में चार मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश लोगों ने एक कैशवैन से 60 लाख रुपये लूट लिए. लूट की घटना को अंजाम देते वक्त आरोपीयों ने कैशियर और गार्ड के साथ मारपीट भी की और कैश लेकर मौके से फरार हो गए.
पुलिस ने बताया कि जब लूटपाट हुई उस दौरान वाहन में कैशियर मनवीर, सुरक्षा गार्ड प्रदीप, चालक आदिल और कस्टडियन थे.
पुलिस ने बताया कि घटना की घटना में घायल हुए मनवीर और प्रदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.




