Uncategorized

भागीरथ विश्वकर्मा हत्याकांड में चार महिला समेत नौ लोगों को उम्रकैद

News Wing
Giridih, 19 September: जमीन विवाद में भागीरथ विश्वकर्मा की हत्या के मामले में चार महिलाओं समेत नौ लोगों को अदालत ने सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है.

गौरतलब है कि, हीरोडीह थाना क्षेत्र के दोगोडीह निवासी भागीरथ विश्वकर्मा की पंचायत के दौरान ही हत्या कर दी गई थी. बता दें कि भागीरथ और घटना में शामिल आरोपी एक ही परिवार के थे. अदालत सभी को 12 सितंबर को ही दोषी करार दे चुकी थी, जिसके बाद मामले में सजा देते हुए सोमवार को सभी आरोपीयों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई. ⁠⁠⁠⁠

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button