National

#Chidambaram ने कहा, जनरल रावत अपने काम से मतलब रखें, सेना प्रमुख ने CAA के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन की आलोचना की थी 

Thiruvanthapuram :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत पर तीखा हमला बोला और उनसे अपने काम से मतलब रखने को कहा. जनरल रावत ने हाल ही में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों की आलोचना की थी. पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम नये कानून के खिलाफ केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा यहां राजभवन के सामने आयोजित महा रैली को संबोधित कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें : America : 2019 में #GunViolence में 38 हजार से भी अधिक लोगों ने जान गंवा दी  

क्या यह आर्मी जनरल का काम है? 

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि सेना प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को सरकार का समर्थन करने को कहा गया और यह शर्मनाक है. चिदंबरम ने कहा, अब, आर्मी जनरल को बोलने के लिए कहा जा रहा है. क्या यह आर्मी जनरल का काम है?

उन्होंने कहा, डीजीपी \- सेना के जनरल को सरकार का समर्थन करने के लिए कहा जा रहा है. यह शर्मनाक है. मैं जनरल रावत से अपील करता हूं. आप सेना का नेतृत्व करें और अपने काम से मतलब रखें. नेताओं को जो करना है, वे करेंगे. चिदंबरम ने कहा, यह सेना का काम नहीं है कि वह नेताओं को यह बतायें कि हमें क्या करना चाहिए. युद्ध कैसा लड़ा जाये, आपको यह बताना हमारा काम नहीं है. आप अपने विचारों के अनुसार युद्ध लड़ें और हम देश की राजनीति को संभालेंगे.

इसे भी पढ़ें : #CongressFoundationDay : कांग्रेस ने  देशभर में संविधान बचाओ-भारत बचाओ…फ्लैग मार्च निकाला, प्रियंका ने कहा, कायर है मोदी सरकार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button