
Deoghar: कोविड संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को ले चिकित्सा जगत के साथ शहरवासी भी चिंतित हैं. प्रशासन को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का पालन कराने के लिए रोड पर आना पड़ रहा है.
फिर भी लोग कोविड-19 के दूसरे फेज की भयावह स्थिति से अंजान होकर सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. संक्रमण को काबू में करने के लिए केंद्र सरकार ने कस्टम ड्यूटी हटा दिया है.
प्रतिदिन लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं जिससे शहर में ऑक्सीजन की खपत बढ़ गई है और मेडिकल सिलेंडर कम पड़ने लगे हैं. शहर के आपूर्तिकर्ता एजेंसी मां अंबिका इंट्रप्राइजेज के मालिक राजीव कुमार मिश्रा के अनुसार पूर्व की अपेक्षा अभी संक्रमण के कारण प्रतिदिन दो गुणा अधिक सिलेंडर की खपत हो रही है.
अब सिलेंडर कम पड़ने लगे हैं. सिलेंडर की कमी के संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर को अवगत करा दिया गया है. उन्होंने कहा है कि फिलहाल 50 सिलेंडर तत्काल उपलब्ध हो जाए तो रोटेशन के आधार पर सामान्य तरीके से आपूर्ति करने में सुविधा होगी.
उन्होंने कहा कि अभी मेंटेन हो जा रहा है लेकिन कमी से भी इंकार नहीं किया जा सकता है. कोविड संक्रमण के बाद प्रतिदिन दो सौ सिलेंडर की खपत शहर के अलावा सारवां, हंसडीहा, दर्दमारा आदि क्षेत्रों में हो रही है.
जबकि इसके पूर्व प्रतिदिन एक सौ सिलेंडर मेडिकल ऑक्सीजन का खपत होता था. सिलेंडर की कमी होने स्टॉक को नहीं बढ़ा पा रहे हैं. सदर अस्पताल सहित सरकारी मेडिकल संस्थान के सिलेंडर की रिफिलिंग की जाती है.
इसे भी पढ़ेःधनबाद-चिरकुंडा मैथन बॉर्डर पर मिले कुल 20 कोरोना संक्रमित
प्रतिदिन 70 से 80 सिलेंडर की खपत हो रही हैः
एजेंसी के संचालक ने कहा कि प्रतिदिन 70 से 80 सिलेंडर शहर में सरकारी व प्राइवेट मेडिकल संस्थान में खपत हो रही है. आपूर्ति को सामान्य तरीके से संचालित करने के लिए एक अतिरिक्त वाहन सहित दो वाहन द्वारा स्थिति को देखते हुए आपूर्ति तेज कर दिया गया है.

मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति करने में आ रही परेशानी के बाबत ड्रग इंस्पेक्टर को अवगता करा दिया गया है. सरकार के निर्देश के आलोक में इंडस्ट्रीयल ऑक्सीजन सिलेंडर को कंवर्सन कर मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर तब्दील करने के लिए कंपनी भेजने का काम किया जा रहा है. जिसमें कंपनी के अनुसार एक सप्ताह का समय लग सकता है.
स्वस्थ्य रहे, सुरक्षित रहे व सरकारी निर्देशों का पालन करेः
कोविड संक्रमण के दूसरे फेज में बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार व समाज की ओर से लोगों स्वस्थ्य रहे, सुरक्षित व सरकार के जारी निर्देशों का पालन करने को लेकर जागरुकता पैदा की जा रही है.
इस संक्रमण के भयानक प्रकोप से बचाव को लेकर लोगों के बहुमुल्य जीवन को बचाने के लिए न्यूज विंग भी पाठकों से स्वस्थ्य व सुरक्षित रहने के लिए बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने, बार बार हाथ को साबून से धोने, घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करने, सैनिटाईजर का प्रयोग करने भीड़ भाड़ में जाने से बचने और संकट की इस घड़ी में एक दूसरे का सहयोग करने की अपील की है.
इसे भी पढ़ेःरांची जिले के इन 46 केंद्रों पर आप ले सकते हैं कोरोना वैक्सीन, अवसर का लाभ उठाएं




