
- केवल इमरजेंसी में किया जाएगा मरीजों का इलाज
- ई-ओपीडी के माध्यम से डॉक्टर से कंसल्ट कर सकेंगे मरीज
Ranchi: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में ओपीडी की सेवाएं अगले आदेश तक बंद कर दी गई हैं. रिम्स में तैनात सभी डॉक्टरों को कोरोना संक्रमण को लेकर स्पेशल ड्यूटी में तैनात कर दिया गया है.
रिम्स के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने इसे लेकर रविवार को एक आदेश जारी कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि ओपीडी में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराना मुश्किल हो रहा है. इसलिए ओपीडी की सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया गया है. इसकी जगह मरीज ई-ओपीडी में डॉक्टर से कंसल्ट कर सकेंगे, जिसके लिए ऑनलाइन कंसल्ट का नंबर भी जल्द ही जारी किया जाएगा.
इमरजेंसी में होगा मरीजों का इलाज
हॉस्पिटल में सेंट्रल इमरजेंसी को और भी दुरुस्त किया जाएगा, जहां पर गंभीर मरीजों का इलाज किया जाएगा. चूंकि ओपीडी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, ऐसे में जो भी मरीज इलाज के लिए इमरजेंसी में आएंगे. ड्यूटी में तैनात डॉक्टर मरीजों को देखने का काम करेंगे.
पेइंग वार्ड में रहेंगे कॉविड में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर नर्स
जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के डॉ विकास के नेतृत्व में जूनियर डॉक्टरों ने आज रिम्स के डायरेक्टर और मेडिकल सुप्रिटेंडेंट से मिल कर कोविड की ड्यूटी में लगे डॉक्टरों व नर्स के पेइंग वार्ड में रहने और खाने-पीने का प्रबंध करने की मांग की.
वहीं ओपीडी को तत्काल बंद करने और ई-ओपिडी शुरू करने की भी मांग रखी, जिसे रिम्स प्रबंधन ने मान लिया है. पेइंग वार्ड में ड्यूटी डॉक्टर और नर्स के रहने और खाने की व्यवस्था की गई है.




