JharkhandRanchi

पोर्टल नहीं है अपडेट, अनुदान के लिए स्कूल नहीं भर पा रहे ऑनलाइन फार्म  

Ranci: स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग की बदहाली कोई नयी बात नहीं है. शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के बजाय विभाग शिक्षा को बदहाल बनाने का काम कर रही है. कुछ ऐसा ही हो रहा है अनुदान से चलनेवाले स्कूलों के साथ. साल 2018-19 के अनुदान के लिए विभाग ने ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि निकाली. जिसकी अंतिम तिथि 15 जनवरी थी. लेकिन राज्य के एक भी स्कूल इस तिथि तक आवेदन नहीं कर पाए. इसके पूर्व पांच जनवरी को विभाग ने अंतिम तिथि तय की. इस समय भी पोर्टल नहीं खुला. कई शिक्षकों ने बताया कि पिछले साल भी शिक्षकों को इन्हीं परेशानियों का सामना करना पड़ा था.

तिथि तो बढ़ी लेकिन पोर्टल नहीं खुल रहा

विभाग की ओर से 15 जनवरी को फिर से अनुदान आवेदन भरने की तिथि 20 जनवरी तक बढ़ायी गयी है. लेकिन पोर्टल नहीं नहीं खुल रहा है. कई शिक्षकों ने जानकारी दी कि विभाग ने 28 दिसंबर 2018 से अब तक तीन बार तिथि बढ़ायी, लेकिन पोर्टल नहीं खुला. कुछ शिक्षकों ने बताया कि 20 जनवरी तक तिथि बढाने के समय विभाग की ओर से कहा गया कि पोर्टल खोल दिया जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

अपडेट नहीं है सॉफ्टवेयर

विभाग का ऑनलाइन आवेदन भरने का पोर्टल अपडेट नहीं है. कुछ कर्मचारियों ने जानकारी दी कि पोर्टल में 2017 का ही कैलेंडर है. अपडेट नहीं होने के कारण ऐसी समस्या हो रही है. आइटी जानकारों ने बताया कि किसी भी पार्टल को अपडेट करना जरूरी होता है. बिना मेंटेनेंस के कोई भी पोर्टल सुचारू रूप से काम नहीं करता.

आवंटित हो चुके हैं 85 करोड़ रुपये

विभाग की ओर से अनुदान के लिए 2018-19 में 85 करोड़ की राशि आवंटित की गयी है. राज्य में 200 ऐसे स्कूल है जो अनुदान की शर्त को पूरा करते हैं. पिछले साल भी अनुदान राशि का सही आवंटन नहीं हो सका था. जो इन स्कूलों को रख-रखाव, शिक्षकों के वेतन समेत अन्य खर्च के लिए दिया जाता है.

इसे भी पढ़ेंः साहेबगंज से गंगा का पानी लाकर संथाल के 6 जिलों में पहुंचाया जायेगा: रघुवर दास

Related Articles

Back to top button