JharkhandRanchi

#Jharkhand जगुआर के जवानों ने किया 86 यूनिट रक्तदान

Ranchi: नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने वाले झारखंड जगुआर के जवानों ने 86 यूनिट रक्तदान किया.

जगुआर के आइजी साकेत कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना लॉक डाउन के दौरान किसी को खून की कमी ना हो इसलिए जगुआर के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

मौके पर जगुआर डीआइजी कुलदीप द्विवेदी ने भी रक्तदान किया. मौके पर जगुआर एसपी शैलेंद्र वर्णवाल, संजय मुकुल किस्पोट्टा भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – #RU में ऑनलाइन होगी पीजी सेमेस्टर-4 और यूजी सेमेस्टर-6 की मिड सेम परीक्षा

झारखण्ड जगुआर के पदाधिकारी एवं जवान मदद को आगे आये

झारखण्ड सहित समूचा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा हैं. कई इस गम्भीर बीमारी से संक्रमित एवं पीड़ित है.इस महामारी में खून की कमी झेल रहे झारखण्ड राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स ब्लड बैंक के लिए झारखण्ड जगुआर के पदाधिकारी एवं जवान मदद को आगे आये.

कोरोना महामारी के दौरान कर्त्तव्य निर्वहण करते हुए इस विषम परिस्थिति में झारखण्ड जगुआर के पदाधिकारियों एवं जवानों ने जगुआर के आइजी साकेत कुमार सिंह के टेण्डरग्राम मुख्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 86 यूनिट रक्तदान किया.

इसे भी पढ़ें – #RIMS: रेडियोलॉजी विभाग के एचओडी ने निदेशक को भेजा लीगल नोटिस, 40 लाख क्षतिपूर्ति की मांग की

झारखण्ड जगुआर झारखण्ड के आमजनों के सेवा के लिए सदैव तैयार

इस अवसर पर आइजी झारखण्ड जगुआर ने कहा कि झारखण्ड जगुआर हमेशा रिम्स बल्ड बैंक को रक्तदान करता रहा है तथा भविष्य में भी झारखण्ड जगुआर के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी रक्तदान करते रहेगें.

आइजी साकेत कुमार सिंह ने रक्तदान में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को धन्यवाद दिया. साथ ही केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी किये गये सुझाव एवं निर्देश का पालन दृढतापूर्वक करने के लिए कहा.

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस संकट के दौर में झारखण्ड जगुआर झारखण्ड के आमजनों की सेवा के लिए सदैव तैयार है और आगे भी उनकी सेवा करते रहेंगे.

इसे भी पढ़ें – #Ranchi : हिंदपीढ़ी में प्रशासन और लोगों के बीच झड़प, स्थिति नियंत्रण में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button