
New Delhi/Mumbai : भाजपा ने किसी शिवसैनिक को एक दिन मुख्यमंत्री के रूप में देखने की उद्धव ठाकरे की ‘इच्छा’ पर अपनी राय दी है. उन्होंने कहा है कि कहा है कि हसरत जाहिर करने में क्या बुराई है. कोई भी कर सकता है.
पार्टी ने कहा कि जब समय आयेगा तो इस पर विचार भी किया जायेगा. लेकिन इसकी जरूरत फिलहाल नहीं है. उद्धव के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर ने ये बातें सोमवार कही हैं. ‘किसी इच्छा को जाहिर करने में कोई बुराई नहीं है, जो भी असलीयत होगी हम बाद में इस पर विचार करेंगे.
गौरतलब है कि शिवसेना के मुखपत्र सामना को दिये गये इंटरव्यू में उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्हें यकीन है कि राज्य में कोई शिवसैनिक एक दिन सीएम बनेगा. शिवसेना प्रमुख ने कहा कि उन्होंने अपने पिता बाल ठाकरे से भी यह वादा किया था.
उद्धव ने कहा कि वे शिवसेना सुप्रीमो (बाल ठाकरे) से किये गये वादे को पूरा करने तक चैन से नहीं रहेंगे. वे किसी शिव सैनिक को मुख्यमंत्री बनायेंगेत जबतक यह हो नहीं जाता, तबतक वे जनीति नहीं छोड़ने वाले हैं.
आपको बता दें कि इससे पहले, पिछले महीने भी उद्धव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने पिता से किये गये वादे का जिक्र किया था. उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया था कि पार्टी का कोई नेता महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनेगा.
महाराष्ट्र विधानसभा में दोनों पार्टियों में जो सहमति बनी है, वो इस प्रकार है. राज्य की 288 सीटों में से शिवसेना 124 सीटों पर लड़ रही है, जबकि उसकी सहयोगी भाजपा 150 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. बाकी सीटें गठबंधन की छोटी सहयोगी पार्टियों को दी गयी है.
खास बात यह है कि इस बार पहली बार ठाकरे परिवार का कोई सदस्य चुनाव लड़ रहा है. उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने मुंबई की वर्ली सीट से पर्चा भरा है.राज्य मे 21 अक्टूबर को मतदान होंगे. 24 अक्टूबर को रिजल्ट आयेगा.




