National

हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर भारत ने कहा, इमरान विदेश जाने वाले हैं,  अच्छी छवि बनाना चाहते हैं, हम झांसे में नहीं आयेंगे

NewDelhi : आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज़ सईद को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजे जाने की पाकिस्तानी मीडिया से आयी ख़बर पर भारत ने  प्रतिक्रिया व्यक्त की है,  सूत्रों के अनुसार भारत ने कहा कि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. यह उनका कहना है. यह भी नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान जल्द ही पश्चिम की यात्रा पर जाने वाले है. वह अपनी छवि अच्छी बनाना चाहते हैं.सो, भले ही यह गिरफ्तारी सचमुच हुई हो, हमें इसके झांसे में नहीं आना चाहिए.

जान लें कि मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा (जेयूडी) सरगना हाफिज सईद को आतंकवाद रोधी विभाग(सीटीडी) ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से बुधवार को गिरफ्तार किया  है. अधिकारियों के अनुसार सईद आतंकवाद रोधी अदालत में पेश होने के लिए लाहौर से गुजरांवाला आया था तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ कई मामले लंबित हैं,  बताया कि उसे एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

जान लें कि सईद के नेतृत्व वाला जेयूडी लश्कर-ए-तैयबा का ही संगठन है जो 2008 मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार है.  इस हमले में 166 लोग मारे गये थे. अमेरिका के वित्त विभाग ने सईद को आतंकवादी सूची में डाल रखा है और अमेरिका ने 2012 से ही सईद को सजा दिलाने के लिए सूचना देने के वास्ते एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है.

हाफिज सईद और उसके तीन सहयोगियों हाफिज मसूद, अमीर हमजा और मलिक जफर को 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर पाकिस्तान में आतंक रोधी एक अदालत ने तीन अगस्त तक अंतरिम जमानत दी थी.   आतंक रोधी विभाग (सीटीडी) ने लाहौर में अवैध तरीके से एक भूखंड हड़पने और उस पर मदरसा बनाने के लिए सईद और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

इसे भी पढ़ें- अमित शाह ने राज्यसभा में कहा, देश की इंच इंच जमीन से अवैध प्रवासियों की पहचान कर बाहर निकालेंगे

 

Related Articles

Back to top button