National

जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा के आतंकी पुलवामा दोहराने के फिराक में,  खुफिया विभाग ने अलर्ट किया

NewDelhi :  जैश ए मोहम्मद व लश्कर ए तैयबा देश में जल्द ही पुलवामा जैसा आतंकी हमला कर सकते हैं.  रिफाइनरी, धार्मिक और ऐसी जगह जहां विदेशी ज्यादा ठहरते हैं,  इनके निशाने पर हैं.   देश में पिछले तीन-चार महीने में जो आतंकी गिरफ्तार हुए हैं उनसे पूछताछ में यह जानकारी मिलने के बाद खुफिया विभाग ने गृहमंत्रालय के जरिए देश के सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों को गुरुवार शाम लिखित में इनपुट्स भेजे हैं.  दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकी हमले के संबंध में खुफिया विभाग से इनपुट्स मिले थे. इसके बाद दिल्ली पुलिस को वायरलैस मैसेज कर इनपुट्स के बारे में बताया गया.  सभी जिलों की पुलिस के अलावा स्पेशल सेल व अपराध शाखा को भी इससे अवगत करवाया गया है.

बताया गया है कि पिछले तीन-चार महीने में जो आतंकी गिरफ्तार किये गये हैं उनसे पूछताछ में पता चला है कि जैश ए मोहम्मद व लश्कर ए तैयबा देश में आतंकी हमला करने की फिराक में हैं.  इन्होंने कई जगह रैकी भी कर ली है.  आतंकी संगठन भारत में उन जगहों को निशाना बनाना चहाते हैं, जहां विदेशी ज्यादा आते हैं या ठहरते हैं.

इजरायल एंबेसी, यूके व यूएसए एंबेसी, इंडिया गेट की सुरक्षा कड़ी

आईजीआई के अलावा अन्य हवाई अड्डों व मेट्रो की सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है.  हर दो घंटे में सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है. एयरपोर्ट पर तो सुरक्षा इस कदर कर दी गयी है एमजीआर कर्मचारी व दिल्ली पुलिसकर्मियों की भी चैकिंग की जा रही है. इसके अलावा नेशनल डिफेंस कॉलेज, सेना भवन, इजरायल एंबेसी, यूके व यूएसए एंबेसी, इंडिया गेट, चीफ जस्टिस हाउस, दिल्ली एयरपोर्ट पार्किंग एरिया, राष्ट्रपति भवन, दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, एम्स, अक्षरधाम मंदिर, लालकिला एरिया, संसद, विदेश मंत्रालय, आईआईटीएफ, मेन बाजार पहाड़गंज, मॉल्स व सिनेमा हॉल, दिल्ली हाट व आईएनए मार्केट, पालिका बाजार, चांदनी चौक, सरोजनी नगर मार्केट, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट, लक्ष्मीनारायण मंदिर, लोटस टेम्पल, मेट्रो रेल नेटवर्क, कुतुबमीनार, और लालकिला की सुरक्षा व़्यवस़्था कड़ी कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ें :  ओआईसी के सम्मेलन में शामिल होने अबूधाबी पहुंचीं सुषमा, पाकिस्तान विदेश मंत्री ने किया बहिष्कार

Related Articles

Back to top button