BokaroJharkhand

एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह को डीवीसी अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

Bermo : पब्लिक सेक्टर की संस्थान एनटीपीसी के 53 वर्षीय सीएमडी गुरदीप सिंह को डीवीसी के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. गुरदीप सिंह को छह माह के लिए डीवीसी के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. उर्जा मंत्रालय के प्रस्ताव पर बनाये गये अध्यक्ष भारत सरकार के मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति का सचिवालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के उप निदेशक नरेश आर्या के हस्ताक्षर से पत्रांक-20/6/2018 के तहत नियुक्ति संबंधी आदेश निर्गत किया गया है. जारी आदेश में वर्णित है कि केंद्रीय उर्जा मंत्रालय के प्रस्ताव पर एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह को डीवीसी का छह माह के लिए अतिरिक्त प्रभार देकर अध्यक्ष बनाया जाता है.

इसे भी पढ़ें-धनबाद : फूड सेफ्टी विभाग ने टेस्टी बिरयानी की पाउडर में पायी गड़बड़ी

मैकनिकल इंजीनियर हैं गुरदीप सिंह

53 वर्षीय एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह मैकनिकल इंजीनियर हैं और 4 फरवरी 2016 को उन्होंने एनटीपीसी में बतौर सीएमडी पदभार ग्रहण किया था.

Related Articles

Back to top button