JharkhandRanchi

JEE और नीट परीक्षा तिथि घोषित करने के विरोध में NSUI ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Ranchi  :  जेईई और नीट परीक्षा आयोजित करने की तिथि की घोषणा के विरोध में प्रदेश एनएसयूआइ ने शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया. अभियान की अध्यक्षता एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष सैयद आमिर हाशमी ने की.

अभियान की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने हस्ताक्षर कर की. अभियान में यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनूप सिंह, प्रदेश कांग्रेस के कई नेता, प्रोफेशनल कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित कई विंग के कांग्रेसी उपस्थित थे. अभियान में शामिल सभी लोगों ने एक साथ दोनों परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की.

एनएसयूआइ अध्यक्ष ने कहा कि हम परीक्षा के विरोध मे नहीं है, सगंठन को कोरोना संक्रमण को देख केवल परीक्षा की तिथि को लेकर आपत्ति है. कांग्रेस और उसकी सभी विंग चाहती है कि केंद्र परीक्षा की तिथि को अविलंब स्थगित करें. आशमी का कहना है कि परीक्षाओं के दौरान छात्रों का जो हुजूम परीक्षा केंद्रों पर उमड़ेगा, उससे अगर कोरोना संक्रमण फैलता है, तो उसकी जिम्मेवारी कौन लेगा.

इसे भी पढ़ें – सांसद निशिकांत दुबे पर फर्जी डिग्री के आरोप में मामला दर्ज, पत्नी और उनपर अबतक 4 FIR

अस्त व्यस्त स्थिति में परीक्षा लेना समझ से परे

युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनूप सिंह ने छात्रों पर हो रहे अत्याचार को सरकार की ओझल मानसिकता बताया. उन्होंने कहा कि जब पूरा देश अस्त-व्यस्त है तो यह समझ से परे है कि आखिर सरकार परीक्षा लेने पर ही क्यों फोकस है. प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि केंद्र अगर परीक्षाओं की तारीख पर चिंतन-मंथन नहीं करती है तो यह साफ है कि छात्रों को के भविष्य के साथ केंद्र खिलवाड़ करने पर अमादा है.

एनएसयूआइ प्रदेश महासचिव राजीव कुमार ने कहा कि देश में जब स्थिति सामान्य हो, तो ही केंद्र सरकार तिथियों की घोषणा करें. सचिव अमरजीत कुमार ने कहा कि कोरोना काल में परीक्षा की तिथि घोषित कर केंद्र ने बता दिया कि यह छात्र विरोधी सरकार है. छात्रों की सुविधा और असुविधा से उनका कोई लेना-देना नहीं.

इसे भी पढ़ें – NREP कार्यालय में 10 करोड़ के टेंडर का घोटाला, डीसी की जानकारी के बिना निकाले गए 40 टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button