
Los Angeles : समुद्री जीव‘ स्कि्वड’ के गुण- स्वभाव से प्रेरित होकर वैज्ञानिकों ने एक ऐसा परिधान विकसित किया है जो अपने द्वारा प्रतिबिंबित किए जाने वाले ताप के तरीके में बदलाव कर सकता है. इस लिबास को उस उपकरण की मदद से भी नहीं देखा सकता जो रात में महीन और बारीक चीजों का भी पता लगा लेते हैं.
इसे भी पढ़ें: टूट रहा है पूर्वी अफ्रीका, बदल जायेगा दुनिया का नक्शा, नया महासागर लेगा जन्म !
कपड़े के जरिए अपने शरीर के तापमान में भी कर सकते है फेरबदल
यह सौम्य और महीन कपड़ा खींचे जाने या बिजली से चालू करने पर एक सेकेंड के अंदर अपनी सतहों को बहुत तेजी से सपाट बना या सिकोड़ सकता है. कपड़े की इस विशेषता के कारण इंफ्रारेड रात्रि दृष्टि उपकरणों के जरिए भी उनका पता नहीं लगाया जा सकता. साथ ही यह कपड़ा अपने तापमान में फेरबदल भी कर सकता है. अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के प्रोफेसर एलन गोरोडेट्स्की ने कहा कि हमने एक सौम्य कपड़े का आविष्कार किया है जो स्क्विड की त्वचा की तरह ही ताप को प्रतिबिंबित कर सकता है.
इसे भी पढ़ें: चीन का हेवनली पैलेस द तियांगोंग-1 दक्षिण प्रशांत महासागर में गिरा और बिखर गया
सैन्य टुकड़ियों के बेहतर ढंग से छिपने में मददगार हो सकता है यह आविष्कार
यह आविष्कार सैन्य टुकड़ियों के बेहतर ढंग से छिपने में मददगार हो सकता है. साथ ही यह अंतरिक्षयानों के लिए बेहतर इंसुलेशन उपलब्ध कराने, भंडारण के लिए बेहतर डिब्बे बनाने, आपातकाल शिविर, नैदानिक देख- रेख और हीटिंग व कूलिंग सिस्टम के निर्माण में भी सहायक हो सकता है. गोरोडेट्स्की ने कहा कि उन्होंने यह अनोखी तकनीक विकसित करने के लिए वैज्ञानिक कल्पना और वैज्ञानिक तथ्य दोनों को मिलाया. इस आविष्कार से जुड़ा अध्ययन‘ साइंस’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




