
New Delhi : उच्चतम न्यायालय सख्त एससी/एसटी कानून के तहत तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगाने से संबंधित 20 मार्च को दिये गये, अपने फैसले की समीक्षा करने की मांग वाली केंद्र की पुनर्विचार याचिका पर मंगलवार दोपहर को दो बजे सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करने के लिए राजी हो गया.
इसे भी पढ़ें – जानें, भारत बंद में कहां क्या हुआ, देश भर में जोरदार प्रदर्शन, कई जगहों पर हिंसा, अगलगी व उत्पात, एमपी में कर्फ्यू
अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने सोमवार को भारत बंद के दौरान बड़े पैमाने पर हुई हिंसा और जान-माल के नुकसान का हवाला दिया था, जिसके बाद कोर्ट सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया. चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के नेतृत्व वाली पीठ ने पुनर्विचार याचिका पर दोपहर दो बजे सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति ए के गोयल और न्यायमूर्ति यू यू ललित की मूल पीठ का गठन करने पर भी सहमति जतायी. एजी ने कहा कि यह आपात स्थिति है, क्योंकि बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है और उन्होंने मंगलवार को इस पर तत्काल सुनवाई करने का अनुरोध किया.
इसे भी पढ़ें – धौनी, पंकज आडवाणी और शारदा सिन्हा को मिला पद्मभूषण सम्मान, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




