Uncategorized

‘रायटर’ का वह टीनएजर फोटोजर्नलिस्ट..

मोहम बरकत (Molhem Barakat), 17 वर्ष का यह फोटोग्राफर ‘रायटर’ जैसी विख्यात न्यूज एजेंसी के लिए काम करता था। सीरिया गृह युद्ध में इसकी खिंची तस्वीरें बड़े बड़े सूरमा फोटोजर्नलिस्टों की आंखे चौंधिया दे रहा था। लेकिन, इसी गृह युद्ध ने इस टीनएजर फोटोजर्नलिस्ट की जान ले ली। शुकवार, 20 दिसंबर 2013 को मोहम एक हॉस्पीटल के सामने चल रहे उस सिविल वार में दो गुटों की झड़प के दौरान मारा गया, जिसका वह कवरेज कर रहा था। ऐसे साहसी होते हैं फोटोजर्नलिस्ट। (और अपने यहां..!) ‘पिक्सव्यू ‘ में इस बार इसी साहसी फोटोग्राफर की खिंची कुछ अदभुत तस्वीरें, जिसे उसने सीरिया युद्ध के दौरान खिंची थी। (साभार: डेलीमेल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button