
Hazaribag: हजारीबाग पुलिस को शुक्रवार को देर शाम एक कुख्यात अपराधी अरुण मंडल उर्फ रंजीत को गिरफ्तार करने में सफलता मिली. अपराधी के पास से हथियार भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं.
मामले पर जानकारी देते हुए एसपी कार्तिक एस ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेशनल पार्क के लोटवा के नजदीक इचाक और बरकट्ठा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकुली और खैरा के बीच जंगल मे कुख्यात अपराधी अरुण मंडल उर्फ रंजीत अपने दस्ते के साथ मौजूद है.
एसपी के मुताबिक पुलिस टीम गठित कर मोके पर भेजा गया. एसपी की मानें तो पुलिस पार्टी के साथ मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया जबकि उसका अन्य साथी जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे.
इसे भी पढ़ें : राजधानी में अपराधियों ने युवक को गोली मारी, गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज
एसपी कार्तिक एस ने न्यूज़ विग को जानकारी दी कि कुख्यात अपराधी के पास से दो देसी कारबाइन, 8 एमएम के नौ जीवित कारतूस, आठ एंड्राइड मोबाइल, दो पैड मोबाइल और एक झोला बरामद किया गया है.
एसपी की मानें तो गिरफ्तार अपराधी पर इचाक, बरकट्ठा, दारू, विष्णुगढ़ और टाटीझरिया में कई मामले दर्ज है. गिरफ्तार अपराधी गिरिडीह जिला के सोनाबाद थाना क्षेत्र के बेंगाबाद का रहने वाला है. बताया जा रहा है लेवी का पैसा लेने को लेकर दस्ता वहां मौजूद था. गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ की जा रही है.
इसे भी पढ़ें :




