GiridihJharkhand

मतदान को लेकर मतदान कर्मियों को डीसी एसपी ने दिया ट्रेनिंग, कहा जिनका मतदान केंद्र गिरिडीह से बाहर, वो संयम के साथ पोलिंग के बाद वज्रगृह में EVM करे जमा

Giridih: छठे चरण का मतदान गिरिडीह लोकसभा में होना है. इसी क्रम में गिरिडीह लोकसभा के बोकारो और बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र के मतदान कर्मियों का अंतिम ट्रेनिंग गुरुवार को सर जेसी बॉस मॉडल स्कूल में दिया गया. इस दौरान डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण में मतदान कर्मियों को एसपी ने कहा की जिनका मतदान केंद्र दूसरे जिले में है उन्हें शुक्रवार तक हर हाल में EVM उपलब्ध करा दिया जाना है.

इसके बाद उन्हें अपने सुरक्षा बल के जवानों के साथ मतदान केंद्र पहुंचना है. एसपी ने कहा की जिस रूट से मतदान कर्मी को जाना है उसी रास्ते से वापस लौटना भी है. इसके लिए मतदान कर्मीं और अर्ध सैनिक बलों के जवानों के बीच आपसी तालमेल होना बेहद जरूरी है. इधर मतदान कर्मियों को डीसी ने छठे चरण को लेकर जानकारी दी है.

Related Articles

Back to top button