Uncategorized

गोला : अवैध बालू ढुलाई कर रहे 13 ट्रैक्टर जप्त, प्रशिक्षु डीएसपी ने की छापेमारी

NEWSWING

Ramgarh, 10 December : एसपी किशोर कौशल के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी किशोर कुमार रजक ने बालू घाट पर छापेमारी कर 13 ट्रैक्टर को जब्त किया है. सभी ट्रैक्टर पर लगभग 1300 सीएफटी बालू लदा है. जब्त ट्रैक्टर को गोला थाना में रखा गया है. छापामारी के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार रविवार को एसपी को गुप्त सूचना मिली कि गोला थाना क्षेत्र के परसाडीह बालू घाट से बालू माफिया बड़े पैमाने पर बालू उठा रहे हैं. सूचना पर एसपी ने तत्काल प्रशिक्षु डीएसपी को उक्त स्थल पर छापेमारी करने का आदेश दिया. जिसके बाद डीएसपी ने वहां छापामारी कर कुल 13 ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आये. जब्त ट्रैक्टर को थाने में रखकर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button