Education & CareerJharkhandRanchi

पहली से आठवीं तक के शिक्षकों को मिलेगा नवाचार आधारित प्रशिक्षण

  • शिक्षा में गुणात्मक सुधार को लेकर दिया जायेगा प्रशिक्षण

Ranchi : सरकारी स्कूल के एक से आठवीं तक के शिक्षको को नवाचार आधारित प्रशिक्षण मिलेगा. अरविंदो सोसायटी के तहत प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है. प्रशिक्षण 22 और 28 जनवरी तक विद्यालय में मौजूदा संसाधनों का उपयोग कर दिया जाएगा ताकि शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाया जा सके. शिक्षा को रुचिकर एवं सरल बनाकर बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है. विभिन्न प्रखंडों से शिक्षकों का चयन किया गया है.

इसका मुख्य उद्देश्य सीखने के स्तर में सुधार, अनुकूल शैक्षिक वातावरण का निर्माण और सीखने के परिणाम में वृद्धि करना है.

इसे भी पढ़ें- मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने पोषण सखियों के बीच किया नियुक्ति पत्र का वितरण

बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान

बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है. विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा का सृजन करना, बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना, इसमें माता-पिता और समुदाय की अधिकतम भागीदारी करना. छात्रों में नामांकन दर में वृद्धि का निरंतर प्रयास कर उनकी उपस्थिति में बढ़ोत्तरी करना है. इसके अलावा शिक्षकों के शिक्षण के प्रति अभिरुचि के स्तर में बढ़ोत्तरी करना है.

इसे भी पढ़ें- जलसहिया जिला संघ ने दिया मंत्री के आवास पर धरना

Related Articles

Back to top button