
Ranchi : पांच दिन से लापता हुए अपर बाजार के व्यवसायी चित्तरंजन सिंह का कोई सुराग नहीं मिला पाया है. वहीं व्यवसायी के परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं. चितरंजन सिंह एक फरवरी से लापता है. अब तक उनका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है. इस संबंध में उनकी पत्नी पूजा सिंह ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज करवायी है.
एक मार्च से है लापता
जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को अपर बाजार व्यवसायी चितरंजन सिंह रांची से आरा जिले के मसाढ़ जाने के लिए निकले हुए थे. एक मार्च की सुबह परिजनों से बातचीत हुई थी. उसके बाद से ही उनका फोन बंद पड़ा है. परिजनों ने काफी खोजबीन कर जानकारी लेनी चाही तो पता चला कि वे गांव नहीं पहुंचे हैं.
गांव में चल रहा है जमीन विवाद
जानकारी के अनुसार लापता हुए अपर बाजार के व्यवसायी चितरंजन सिंह का गांव में अपने ही चचेरे भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इसी को लेकर उनके पति चितरंजन सिंह गांव जानेवाले थे, लेकिन एक मार्च की सुबह से ही वे लापता हैं. हालांकि इस संबंध में आरा जिला गजराजगंज थाने को भी सूचना दी गयी है. पुलिस पूरे मामले को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है.
इसे भी पढ़ें : दिग्विजय सिंह बतायें, राजीव गांधी की हत्या दुर्घटना थी या आंतकी हमला? : वीके सिंह




