News Wing Jamtara, 15 November: झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर भी जामताड़ा के पारा शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया. 5 नवंबर से पारा शिक्षक काला बिल्ला लगाकर लगातार कार्य कर रहे हैं. बुधवार को काला बिल्ला लगा कर कार्य करने के बाद काला बिल्ला कार्यक्रम समाप्त किया गया. बुधवार को चेगायडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू के पारा शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया और छात्र-छात्राओं के साथ प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को जागरूक किया.
यह भी पढ़ें : जामताड़ा जिला योजना समिति की बैठक में छाया रहा बोका पहाड़ी लीज का मामला
इस दौरान पारा शिक्षक संघ के इरफान अंसारी ने कहा कि हम पारा शिक्षक इतना कम मानदेय में इस महंगाई में आखिर कैसे परिवार का भरण-पोषण कर सकेंगे. उपर से समय पर मानदेय भी नहीं मिलता है. चार-पांच माह में एक माह का ही मानदेय मिलता है. जब विभाग को इस संबंध में पूछा जाता है तो कहते हैं आवंटन नहीं है.
यह भी पढ़ें : जामताड़ा में जल्द खुलेगा साइबर थाना : एसपी
उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी के लिए आवंटन रहता है, लेकिन पारा शिक्षकों के लिए आवंटन क्यों नहीं रहता है, जबकि पारा शिक्षक सरकारी कर्मचारी के समान काम करते हैं. लेकिन पारा शिक्षकों का मानदेय समय पर क्यों नहीं मिलता है. उन्होंने कहा कि 2 दिसंबर को विधानसभा स्तरीय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने को लेकर सभी पारा शिक्षकों को एकजुट किया जा रहा है. सम्मेलन के माध्यम से जोरदार आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी.
मौके पर समीम अंसारी, निखत यास्मीन, सुल्तान अहमद, हलीम अंसारी, चिराउद्दीन अंसारी, फिरोज अंसारी समेत कई पारा शिक्षक मौजूद थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




