Uncategorized

रांचीः पंचायत समिति की बैठक में वस्त्र व्यवसायियों की समस्याओं का हुआ निपटारा

NEWSWING

Ranchi, 15 November : झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ कार्यालय में संघ पंचायत समिति की बैठक की गयी. जिसमें संघ के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने वस्त्र व्यवसायियों की समस्या सुनी और उसका निपटारा किया. बैठक में सचिव अनिल जालान, प्रकाश शेट्टी, अमरचंद बैगनी, प्रतीक मोर राजेश कंदोई, ओम बरेजा, जगदीश केडिया, प्रकाश कतारुका, विपुल जैन, किशन अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित थे.

बाजार का पैसा रुकने वालों को करते हैं चिन्हित

संघ के द्वारा वैसे व्यापारियों को चिन्हित किया जाता है जो बाजार का पैसा रोकने की नियत रखते हैं. ऐसे व्यापारियों कि सूची जारी कर उनका व्यापारिक बहिष्कार किया जाता है.

80% मामलों में मिल चुकी है सफलता

अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि वैसे व्यापारियों को संग चिन्हित करती है जो कारोबारियों और उपभोक्ताओं को परेशान करते हैं. संघ भय मुक्त व्यापार का माहौल बनाने में 80% सफल हो चुकी है. इस दौरान छत्तीसगढ़ कुसमी के व्यापारी मोहनलाल गुप्ता पर संघ ने कार्यवाही की थी, जिसका चेक संघ कार्यालय में जमा करवाया जा चुका है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button