नई दिल्ली: ‘आउटलुक’ पत्रिका के नये अंक में बराक ओबामा के कामकाज का जायजा लेते हुए उन्हें अंडरअचीवर घोषित किया है. पत्रिका के नये अंक के कवर पर उसी तरीके से बराक ओबामा को दिखाया गया है जैसा कि मनमोहन सिंह का टाइम मैग्जीन के कवर पेज पर दिखाया गया था.
पत्रिका के नये अंक के कवर पेज पर लिखा गया है कि अमेरिका को नये शुरूआत की जरूरत है. ओबामा ने बदलाव लाने का वादा किया था, लेकिन चार वर्ष हो गए हैं और ओबामा की चमक चली गई है. क्या अपने बड़बोलेपन के जरिए वह वापसी कर पाएंगे?
टाइम मैग्जीन के पिछले संस्करण में भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंडरअचीवर बताया गया था. हालांकि यहां के सर्वे रिपोर्ट में भी मनमोहन सिंह के कामकाज को लेकर सवाल उठाए जाते रहे हैं. प्रमुख औद्योगिक घरानों ने भी प्रधानमंत्री की आर्थिक नीति पर कई अहम सवाल उठाए.
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को लेकर अभी हालिया सर्वे में उनकी गिरती लोकप्रियता का जिक्र किया गया था. इसके बाद आउटलुक के नए अंक में बराक ओबामा के कामकाज का जायजा लेते हुए उन्हें अंडरअचीवर घोषित किया गया है. आउटलुक का यह नया अंक शीघ्र ही बाजार में आने वाला है.





306455 713639You could certainly see your enthusiasm inside the function you write. The world hopes for more passionate writers like you who arent afraid to say how they believe. Always go soon after your heart. 940819