
Ranchi : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी के साथ प्रोजेक्ट भवन स्थित सचिवालय के सभागार मे हुई. प्रदेश अध्यक्ष जॉन पीटर बागे के नेतृत्व मे मनरेगा आयुक्त को मांग पत्र सौंपा गया तथा जिसपर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी.
इसे भी पढ़ें – विधानसभा में 4684.93 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, मंगलवार को होगी चर्चा
मनरेगा आयुक्त ने संघ को आश्वस्त किया है कि आप लोंगो कि मांगो पर तेजी से काम किया जा रहा है. स्थायीकरण, वेतनमान एवं अन्य मांग जो विभाग और राज्य सरकार कर सकती है वह करेगी.
वार्ता में दीपक महतो, विकास पांडेय, पंकज सिंह, जितेंद्र झा, देवेन्द्र उपाध्याय, पंकज कुमार, संजय कुमार, संजय प्रमाणिक, बसंत टुड्डू, मो0 इम्तेयाज, गुंजन कुमार, जयदेव मुर्मू, मो0 अकरम, सुरेंद्र प्रसाद, अभय खलखो, शिवदेव लोहरा आदि शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें –CM हेमंत ने PM मोदी से की 15वें वित्त से 312 करोड़ देने की मांग




