National

यूपी के प्रतापगढ़ में ट्रक-स्कॉर्पियो में टक्कर से नौ लोगों की मौत, सभी बिहार के रहनेवाले

Pratapgarh (UP): उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ. ट्रक और स्कॉर्पियो में नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं हादसे स्कॉर्पियो ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है. एक्सीडेंट में मरनेवाले सभी लोग बिहार के बताये जा रहे हैं. हादसा शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है.

इसे भी पढ़ेंःकाश, हमारे सेना सचिव या पुलिस प्रमुख भी कह पाते, हम राष्ट्रपति को नहीं संविधान व कानून को मानेंगे

टक्कर में नौ लोगों की मौत

कहा जा रहा है कि प्रतापगढ़ के नबाबगंज के वाजिदपुर गांव के पास हाईवे पर बारिश के चलते कंटेनर ट्रक और स्कार्पियो कार में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे ये हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि ट्रक और स्कॉर्पियो में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि स्कॉर्पियो ट्रक में जा घुसा. स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गये. बाद में शव को गैस कटर से गाड़ी को काटकर निकाला गया. हादसे में मारे गये लोग बिहार के बताये जा रहे हैं.

सड़क हादसे में मारे गये लोग हरियाणा से बिहार के आरा लौट रहे थे. मृतकों में पांच पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. वहीं ड्राइवर की हालत गंभीर है.  स्कॉर्पियो सवार लोगों में लालमोहर पासवान के घर के लोग हैं जो हरियाणा के आसपास के शहरों के कारखानों में काम करते थे. लॉकडाउन खुलने के बाद शाहपुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव के दो लोग और उनके संबंधी स्कॉर्पियो से गांव आ रहे थे कि रास्ते में ये भीषण हादसा हो गया.

पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है. वहीं इस भीषण हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और हादसे में घायल हुए शख्श का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ेंःCorona Update: झारखंड में संक्रमण से सातवीं मौत, रिम्स के कोविड वार्ड में एडमिट था शख्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button