
Chatra : चतरा जिले में संचालित विकास कार्यों पर एक बार फिर नक्सलियों ने हमला बोला है. सिमरिया थाना क्षेत्र के कासियातु गांव के बड़ा तालाव के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे पानी टैंकर( ट्रैक्टर) को नक्सलियों ने दिनदहाड़े जला दिया. इससे वहां दहशत का माहौल बन गया है. नक्सलियों ने ड्राइवर एवं मजदूरों की जमकर पिटाई की. क्षेत्र में दहशत फैलाने और लेवी की मांग को लेकर नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है. नवादा मोड़ से बेलवा मोड़ तक सड़क निर्माण कार्य चतरा के एमएस अनिता देवी कंट्रक्शन के संवेदक द्वारा किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के पूर्व निजी सचिव के दो रिश्तेदारों ने किया सरेंडर
हथियारों से लैस नकाबपोश नक्सली आये थे
बता दें कि निर्माण कार्य में लगे मुंशी को तीन दिन पूर्व लेवी को लेकर धमकी दी गयी थी. सवेंदक द्वारा मुलाकात नहीं करने तथा लेवी नहीं देने पर नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया। मजदूरों ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक संख्या में हथियारों से लैस नकाबपोश नक्सली आये थे. इधर घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ बच्चन देव कुजूर और सिमरिया थाना पुलिस सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये.
इसे भी पढ़ें : #Palamu: हाइवा ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, मौके पर जा रहे पुलिस जवानों का ऑटो भी पलटा




