Uncategorized

करम महोत्सव में शामिल हुए सुदेश, कहाः भाषा, संस्कृति, परंपरा ही समाज की असली पहचान

News Wing

Bokaro, 2 September: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि किसी भी समाज की भाषा, संस्कृति, परंपरा उसकी वास्तविक पहचान होती है. हम झारखंडवासी प्रकृति में रचते-बसते हैं. वे बोकारो के चंदनकियारी में आयोजित करम महोत्सव में लोगों को संबोधित कर रहे थे. सुदेश महतो ने कहा कि प्रकृति पर्व ‘करम’ हमें प्रेम का संदेश तो देता ही है, साथ ही हमारी कला, संस्कृति, परंपरा एवं सामजिक समरसता को भी मजबूती प्रदान करता है. समाज हमेशा अपने भाषा एवं संस्कृति में ही जीता-जागता है. झारखंड की भाषा, परंपरा और संस्कृति को अक्षुण्ण रखने की जिम्मेदारी भी हम सबों की है.

मांदर की थाप पर झूमते-गाते युवाओं की टोली ने बांधा शमां

विधायक राजकिशोर महतो, आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें मांदर की थाप पर करमा के गीतों पर झूमते-गाते युवाओं की टोली ने शमां बांध दिया. कार्यक्रम में साधुशरण गोप, अजय सिंह, दुर्गाचरण महतो, राजेश महतो, भोलानाथ गोप, सचिन महतो, मंटू महतो, शिव प्रसाद महतो और रामकिंकर महतो समेत कई लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button