Uncategorized

ओडिशा: महिला माओवादी ढेर, एसओजी के दो जवान घायल

News Wing

Odisha, 11September: कंधमाल जिले में उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुयी मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर हो गया और उग्रवाद निरोधी बल के दो जवान घायल हो गये.

केकेबीएन और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के बीच मुठभेड़

यहां से करीब 95 किलोमीटर दूर बालीगुडा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बरखामा के निकट मिलिकिया आरक्षित वन में केकेबीएन (कालाहांडी-कंधमाल-बौध-नयागढ़) संभाग के सदस्यों और राज्य के प्रमुख स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के बीच मुठभेड़ हो गयी.

मारी गयी हिला माओवादी की पहचान नहीं हो सकी है: एसपी

कंधमाल के पुलिस अधीक्षक मित्रभानु महापात्रा ने बताया कि माओवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की. एसओजी के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की.महापात्रा ने बताया कि एक महिला माओवादी मारी गयी. उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है.एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए उसका शव जिला मुख्यालय लाया गया है.

घायल जवानों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया

उन्होंने बताया कि एसओजी के घायल जवानों बोनजुंग तमांग और विद्याधर सेठ को बरहमपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है. मुठभेड़ स्थल से खून के धब्बे, एक पिस्तौल, विस्फोटक, बर्तन और दवाइयां बरामद की गयी हैं. महापात्रा ने बताया कि इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button