Uncategorized

News Wing Imapct: उपायुक्त ने रुकवाया तालाब के ऊपर आवास निर्माण का काम

News Wing Jamtara, 02 November: न्यूज विंग की खबर का एक बार फिर असर हुआ है. जामताड़ा उपायुक्त ने सोमवार को तालपोखरा के उपर बन रहे आवास के निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया है. डीसी रमेश कुमार दुबे ने सीओ प्रीति लता किस्कू को निर्माण कार्य बंद कराने का आदेश दिया है. गौरतलब है कि न्यूज विंग ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. जिसपर संज्ञान लेते हुए डीसी ने यह आदेश दिया है.

यह भी पढ़ेंः जामताड़ा : अब भू-माफियाओं की नजर तालाब पर

कई लोगों ने मिलकर खरीदी है तालाब

तालाब निर्माण पर रोक लगने से कई राज खुलकर सामने आये हैं. तालाब को कई लोगों ने मिल कर खरीदा है. जिन लोगों के नाम पर तालाब खरीदा गया है उनमें मीनाक्षी देवी पति रणधीर सिंह, ग्राम शहरजोरी, दिनांक 15-12-2013. प्लॉट नंबर 11 कुल जमीन 8 डिसमिल. मीनाक्षी देवी पति रणधीर सिंह, ग्राम शहरजोरी दिनांक 15-12-2013. प्लॉट नंबर 6, कुल जमीन 6 डिसमिल. उषा देवी, पति भागवत मंडल, दिनांक 15-12-2013. प्लॉट नंबर 7, कुल जमीन 4 डिसमिल. उषा देवी, पति भागवत मंडल के अलावा प्रमिला देवी, राखी पांडे, विजय कुमार मंडल के द्वारा तालाब को खरीदा गया है.

यह भी पढ़ेंः News Wing Impact: शिक्षा विभाग ने वापस लिया मृत शिक्षक का निलंबन, परिजनों को किया वेतन भुगतान

सीओ ने की जांच

जामताड़ा सीओ ने तालाब की जांच की. जांच रिपोर्ट 18-1-14 को अनुमंडल को सौंपा गया. सीओ ने अपने जांच रिपोर्ट में साफ कहा है कि उक्त तालाब का खरीद-बिक्री नहीं किया जा सकता है. उन्होंने एसपीटी एक्ट की धारा 35 के तहत तालाब की खरीद-बिक्री को अवैध बताया है. जांच रिपोर्ट में सीओ ने कहा है कि उक्त तालाब के उपर लगा इमली का पेड़ भी काटा गया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button