
Chatra : जिले के टंडवा प्रखंड के मिश्रोल गांव में विवादास्पद जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. घटना की प्रार्थमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है.
इस घटना को लेकर प्रेम साव, पिता दिलेश्वर साव मिश्रौल निवासी ने आरोप लगाया है कि कोर्ट में खाता संख्या 24 प्लौट संख्या157 रकबा 46 डी मधे 32 डी की विवादास्पद विचाराधीन जमीन पर सोहराई साव पिता धनु साव वगैरह द्वारा खुदाई की जा रही थी.
इसे भी पढ़ें –दिल्ली में एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन
विरोध करने पर कर्मी देवी, पति सोहराई साव सहित उनके पुत्रों राजेन्द्र साव, निरंजन साव, बादल साव एवं विकास साव द्वारा मारपीट की गयी. जिससे गंभीर चोटें आई है.
इस संदर्भ में भुक्तभोगी प्रेम साव ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टंडवा में उनके द्वारा इलाज कराया गया है. सभी आरोपी फरार हैं.
इसे भी पढ़ें –एसबीआइ ने दी राहत, होम लोन की ब्याज दर घटायी




